UP में अब तीन से अधिक स्टाफ वाले डाक घरों में भी बनेगा आधा, डाक विभाग ने मांगी लिस्ट
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/image-Picsart-AiImageEnhancer-(7)-1771157465394_m.webpमहेन्द्र पाण्डेय, जागरण, लखनऊ। डाक विभाग ने आधार पंजीयन की समस्याओं को कम करने की पहल की है। इसके तहत तीन से अधिक स्टाफ वाले डाकघर में आधार पंजीयन, संशोधन व अपडेट की सुविधा दी जाएगी। यह व्यवस्था लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र (लखनऊ, बाराबंकी सीतापुर, रायबरेली, अयोध्या व अंबेडकर नगर) में लागू की जाएगी। इसके लिए डाक विभाग अतिरिक्त मशीन लगाएगा।
प्रदेश में लगभग पांच करोड़ बच्चों के आधार पंजीयन होना है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी आधार सेवा केंद्र दूर-दूर हैं और जागरुकता की कमी के कारण लोग आधार पंजीयन के प्रति उदासीन रहते हैं। विशेषकर बच्चों का आधार पंजीयन उनके किशोर होने तक नहीं कराते। इसके दृष्टिगत डाक विभाग ने डाक घरों में और मशीनें लगाकर आधार पंजीयन करने, अपडेट और संशोधन करने की सुविधा देने की तैयारी की है।
पोस्ट मास्टर जनरल ने क्या बताया?
लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने बताया कि सभी जिलों में ऐसे डाक घरों की सूची ली जा रही है, जहां तीन से अधिक स्टाफ कार्यरत हैं। वहां कम से कम एक स्टाफ को आधार पंजीयन, संशोधन और अपडेट के कार्य में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच और 15 वर्ष की आयु पूरी करने पर बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट (एमबीयू) करना होता है।
आधार में बच्चों की फिंगर प्रिंट, आइरिस और फोटोग्राफ अपडेट किया जाता है। बायोमेट्रिक डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए एमबीयू का समय पर पूरा होना आवश्यक है। बायोमेट्रिक अपडेट होने से स्कूल में प्रवेश, परीक्षाओं के लिए पंजीकरण, छात्रवृत्ति व डीबीटी योजनाओं के लाभ में आधार के उपयोग में दिक्कत नहीं आती।
यहां दो पालियों में आधार पंजीयन
पोस्ट मास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने बताया कि लखनऊ में जीपीओ, राजेंद्र नगर, गोमतीनगर, चौक, इंदिरानगर, आवास विकास कालोनी, आलमबाग व अलीगंज डाक घर में सुबह आठ से शाम चार बजे व सुबह 10 बजे शाम छह बजे तक दो पालियों में आधार पंजीयन किया जा रहा है। जीपीओ में चार मशीनें लगाई गई हैं, बाकी डाक घरों में दो-दो हैं। पीएमजी ने बताया जीपीओ में भीड़ को देखते हुए मशीन और बढ़ाई जाएंगी।
जिला मशीन मोबाइल बेस्ड सिस्टम
लखनऊ
63
70
अयोध्या
51
177
रायबरेली
25
165
सीतापुर
22
137
बाराबंकी
18
148
Pages:
[1]