नो-मेकअप मेकअप लुक को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं 5 टिप्स, चेहरा दिखेगा फ्रेश और ग्लोइंग
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/No-makeup-Makeup-Look-1771140941624_m.webpकैसे मिलेगा फ्लॉलेस नो-मेकअप मेकअप लुक? (Picture Courtesy: Instagram)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल हैवी फाउंडेशन और डार्क लिपस्टिक के बजाय नो-मेकअप मेकअप लुक का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। इस लुक की खासियत यह है कि इसमें आपका चेहरा ऐसा दिखता है जैसे आपने कोई मेकअप नहीं किया हो, लेकिन फिर भी आपकी स्किन फ्रेश, बेदाग और ग्लोइंग नजर आती है।
हालांकि, फ्लॉलेस नो मेकअप मेकअप लुक के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, इन टिप्स से आपका मेकअप भी लंबे समय तक टिका रहेगा। आइए जानें नो मेकअप मेकअप के लिए टिप्स।
स्किन प्रेप है सबसे जरूरी
नो-मेकअप लुक का बेस अच्छी तरह सेट करने के लिए स्किन प्रेप सबसे जरूरी है। अगर आपकी स्किन हाइड्रेटेड नहीं होगी, तो मेकअप पैची दिखेगा। सबसे पहले चेहरे को अच्छे फेस वॉश से साफ करें और एक लाइटवेट मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर दिन का वक्त है तो सनस्क्रीन स्किप न करें। यह आपकी स्किन को नेचुरल चमक देता है। अगर ओपन पोर्स हैं, तो प्राइमर का इस्तेमाल करें, इससे आपके पोर्स ब्लर हो जाएंगे।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/No-makeup-makeup-1771141104199.jpg
(Picture Courtesy: Instagram)
फाउंडेशन की जगह टिंटेड सनस्क्रीन या कंसीलर
भारी और फुल-कवरेज फाउंडेशन इस लुक को खराब कर सकता है। इसलिए फाउंडेशन के बजाय BB क्रीम, CC क्रीम या टिंटेड सनस्क्रीन या मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। यह आपकी स्किन टोन को एक समान करता है और त्वचा को सांस लेने देता है। अगर चेहरे पर दाग-धब्बे या डार्क सर्कल्स हैं, तो केवल उन्हीं जगहों पर हल्का कंसीलर लगाएं और उंगलियों से ब्लेंड करें। याद रखें, हमें त्वचा को मेकअप से ढकना नहीं है, ब्लकि उसे बेहतर दिखाना है।
नेचुरल आईब्रो और मस्कारा
आंखों को नेचुरल दिखाने के लिए भारी आईलाइनर से बचें। आईब्रो पेंसिल के बजाय ब्रो जेल का इस्तेमाल करें। बस अपनी ब्रोस को ऊपर की तरफ ब्रश करें, ताकि वे भरी हुई और नेचुरल दिखें। पलकों पर भी हैवी मस्कारा लगाने के बजाय उसका सिर्फ एक कोट लगाएं। यह आपकी आंखों की सुंदरता भी बढ़ाएगा और बहुत हैवी भी नहीं लगेगा।
क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स
पाउडर प्रोडक्ट्स चेहरे को थोड़ा मेकअप वाला लुक देते हैं, जबकि क्रीम प्रोडक्ट्स त्वचा में समा जाते हैं। गालों पर गुलाबी निखार के लिए क्रीम ब्लश का इस्तेमाल करें। इसे गालों के ऊपरी हिस्से पर लगाकर अच्छे से ब्लेंड करें। पाउडर हाइलाइटर के बजाय लिक्विड या स्टिक हाइलाइटर का इस्तेमाल करें। इसे केवल नाक के ऊपरी हिस्से और चीकबोंस पर लगाएं ताकि चेहरा नेचुरली ग्लोइंग दिखे।
लिप टिंट या न्यूड शेड्स
डार्क और मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल नो-मेकअप लुक के लिए नहीं किया जाता। अपने होठों के नेचुरल रंग से मिलता-जुलता लिप टिंट या टिंटेड लिप बाम लगाएं। यह होठों को हाइड्रेटेड और सॉफ्ट दिखाता है। अगर आप लिपस्टिक लगाना चाहती हैं, तो न्यूड या पीच शेड चुनें और उसे लगाने के बाद उंगलियों से थोड़ा डैब कर लें ताकि वह हार्ड न दिखे।
यह भी पढ़ें- पार्लर जाने की छुट्टी! घर पर इस खास जेल से सेट करें अपनी आइब्रो, दिखेंगी बिल्कुल नेचुरल और परफेक्ट
यह भी पढ़ें- पहली बार कर रहे हैं रेटिनॉइड का इस्तेमाल? तो इन 5 नियमों को बिल्कुल न करें अनदेखा
Pages:
[1]