cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

दिल्ली में प्रतिबंधित श्रेणी की दवाओं की सप्लाई में शामिल दो मेडिकल स्टोर मालिक गिरफ्तार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Arrest-(4)-1771200154142_m.webp

प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के आरोप में दो मेडिकल स्टोर मालिक गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अवैध रूप से बेची जा रही प्रतिबंधित श्रेणी की दवाओं की सप्लाई के आरोप में क्राइम ब्रांच की टीम ने दो मेडिकल स्टोर मालिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 3,360 ट्रामाडोल कैप्सूल और 84 बोतल कोडीन कफ सिरप बरामद किए हैं।

वहीं गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विनय मल्होत्रा और चंदन बंसल के रूप में हुई है। आरोपित अपने गोदाम में प्रतिबंधिक श्रेणी की दवाओं का स्टाक करने के बाद उसे पश्चिमी और बाहरी जिला में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

क्राइम ब्रांच के उपायुक्त संजीव कुमार यादव के मुताबिक, टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि पश्चिम दिल्ली के कुछ मेडिकल स्टोर मालिक प्रतिबंधित दवाओं को स्टोर करने के अलावा उनके अवैध धंधे में शामिल हैं। इस आधार पर ड्रग कंट्रोलर के साथ मिलकर टीम ने शिवम एंक्लेव, पश्चिम विहार में छापेमारी कर मेडिकल स्टोर मालिक विनय मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी में इसके स्टोर से 3,360 ट्रामाडोल कैप्सूल और 84 बोतल कोडीन कफ सिरप बरामद हुआ। आरोपित ने अवैध रूप से इन दवाओं को अपने मेडिकल स्टोर में रखा हुआ था। आरोपित इन दवाइयों के बिल नहीं दे पाया। छानबीन के बाद विनय मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की गई।

विनय मल्होत्रा ने बताया कि दवाएं उसने रघुबीर नगर के एक दवा कारोबारी चंदन बंसल से ली थीं। बाद में आरोपित को पूछताछ के लिए नोटिस दिया गया। आरोपी जांच में शामिल होने आया तो उसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित दिल्ली में अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाओं को सप्लाई कर रहा था। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- जेएनयू में प्रॉक्टर की कार का शीशा टूटा, कैंपस में सुरक्षा पर उठे सवाल; CCTV जांच के आदेश
Pages: [1]
View full version: दिल्ली में प्रतिबंधित श्रेणी की दवाओं की सप्लाई में शामिल दो मेडिकल स्टोर मालिक गिरफ्तार