Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

हरिद्वार में TB के खिलाफ चलाया जाएगा 100 दिनों का महाअभियान, घर-घर होगी मरीजों की पहचान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/download-1771185461823_m.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र जागरण, हरिद्वार। टीबी के संक्रमण को रोकने और इसके मरीजों की पहचान के लिए 100 दिन का महाअभियान चलेगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगे। लक्सर में अभी टीबी के तीन सौ मरीजों का उपचार चल रहा है।
केंद्र और राज्य सरकार टीबी उन्मूलन के लिए लगातार अभियान चला रही है।

इसके तहत लोगों को जागरूक करने के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके बावजूद क्षेत्र में टीबी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लक्सर क्षेत्र में आए दिन टीबी के मामले सामने आ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन सौ टीबी के मरीजों का उपचार चल रहा है। लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए दिन 200 से 250 मरीजों की ओपीडी होती है।

अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले प्रत्येक तीसरे व्यक्ति में सांस की तकलीफ देखने को मिल रही है, जो चिंता का विषय है। टीबी के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब घर-घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों की पहचान करेगा। इसके लिए विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरु किया है। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में 100 दिनों तक यह विशेष अभियान चलाया जाएगा।


सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग टीबी के खात्मे के लिए कई कदम उठा रहा है। 100 दिनों तक चलने वाले विशेष जांच अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगे। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे टीबी के मामले चिंता का विषय है।


                                          डॉ. सैय्यद रफी अहमद, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर
Pages: [1]
View full version: हरिद्वार में TB के खिलाफ चलाया जाएगा 100 दिनों का महाअभियान, घर-घर होगी मरीजों की पहचान