इश्क का खौफनाक अंत: प्रेमी ने मेला देखने के बहाने गला दबाकर की प्रेमिका की हत्या, बच्चे के साथ थाने में किया सरेंडर
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/gaya-news-(3)-1771186054292_m.webpशेरघाटी के कठार गांव में सरसों खेत में शव बरामद करने पहुंची पुलिस
संवाद सहयोगी, जागरण शेरघाटी। शेरघाटी थाना क्षेत्र के कठार गांव के बाला बीघा मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की पत्नी को उसके प्रेमी ने मेला देखने के बहाने बुलाकर गला दबाकर रविवार को हत्या कर दी। उसके उपरांत प्रेमी सुदर्शन उसके गोद में रहे लगभग ढाई वर्ष के बच्चे के साथ लिए थाना में आकर आत्मसमर्पण कर दिया।
सूचना के समय उसने मृतका को अपनी पत्नी बताया। लेकिन जब पुलिस उसे साथ लेकर शव बरामद करने के लिए घटनास्थल पहुंची तो वास्तविकता कुछ और निकली। मृतका की सास ने बताया कि सुदर्शन उसका पति नहीं है। बेटे के जिंदा रहते उसका बहु के साथ गलत संबंध था।
बेटे की मिर्गी की बीमारी से पिछले कई 2025 में मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस आरोपित प्रेमी को लेकर घटनास्थल की ओर रवाना हुई। काफी खोजबीन के बाद गांव के बधार स्थित सरसों खेत से शव को बरामद किया गया।
मृतका के भैंसुर और स्वजन को बुलाकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्मार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेजा गया है। मृतका के चार नाबालिग बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि हत्या के बाद आरोपित ने अपने एक नाबालिग बच्चे को साथ लेकर आया। घटना की जानकारी स्वयं दी। इधर, पुलिस शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- गया में सिक्स लेन पुल के पास मिला नर कंकाल, इलाके में फैली सनसनी
Pages:
[1]