भागलपुर में रेलवे परिसर में स्थित शिव शक्ति मंदिर में बार-बलाओं ने लगाए ठुमके
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/tHUMKA-1771186951828_m.webpभागलपुर में महाशिवरात्रि पर बाल-बालाओं ने लगाए ठुमके।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भागलपुर रेलवे परिसर के पश्चिमी छोर स्थित शिव मंदिर, जीआरपी में आयोजित कार्यक्रम विवादों में घिर गया है।
पुलिस विभाग द्वारा हाल ही में देर रात डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया था और दोहरे अर्थ व अश्लील गीतों पर भी सख्ती से रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया था। इसके बावजूद कार्यक्रम में खुलेआम भोजपुरी गानों पर बार बालाओं के ठुमके लगाए गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धार्मिक आयोजन की आड़ में देर रात तक तेज ध्वनि में भोजपुरी गाने बजते रहे। इतना ही नहीं, कुछ जीआरपी जवान सिविल ड्रेस में मंच के पास नाचते दिखाई दिए। इस दौरान कुछ नर्तकियों पर पैसे लुटाते भी दिखे।
वहीं इस तरह के डांस और तेज आवाज को लेकर वहां मौजूद रेलवे क्वार्टर के लोग भी परेशान रहे। जिसको लेकर रेलवे क्वाटर के लोगों में नाराजगी है।
यह भी पढ़ें- बिहार के 8 जिलों को सीधे हवाई संपर्क की तैयारी; इलाज, व्यापार और पर्यटन को पंख, छोटे विमानों से बदलेगा सफर
Pages:
[1]