deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

धूपबत्ती जलाने से रोका तो कांवड़ियों ने पेट्रोल पंप मालिक के बेटे के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/bijnor-news-(7)-1771182405953_m.webp

नगीना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हंगामा करते कांवडिए



जागरण संवाददाता, बिजनौर। पंट्रोल पंप मालिक और कांवड़ियों में विवाद का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कांवड़िये पेट्रोल पंप मालिक से मारपीट करते हुए हंगामा कर रहे हैं। पुलिस बीच-बचाव में कर रही है। वीडियो प्रसारित होने के बाद सामने आया कि मामला दस फरवरी रात का है। इसका वीडियो अब प्रसारित हुआ है। हालांकि, इस प्रकरण में किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

नगीना थाना क्षेत्र में रायपुर सादात रोड पर सनी चौधरी का पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर मारपीट का एक वीडियो रविवार सुबह से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कांवड़िये हंगामा करते हुए सनी चौधरी के साथ मारपीट कर रहे है। कुछ पुलिसकर्मी बीच बचाव भी कर रहे हैं।

वीडियो में मुस्लिम द्वारा कांवड़ खंड़ित करने की बात कहते हुए कांवड़ियों की ओर से हंगामा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की। पता चला कि वीडियो 10 फरवरी की रात का है। सनी चौधरी पेट्रोल पंप के पास बड़ी संख्या में कांवड़िये रूकते हैं।

कांवड़ रखकर आराम करने लगे। उन्होंने पेट्रोल पंप के परिसर में कांवड़ रखकर धूप बत्ती जला ली। इस पर सनी चौधरी कर्मचारियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। पेट्रोल का पंप होने की बात कहते हुए कांवड़ियों को धूप बत्ती जलाने से रोका। कहा कि यहां पेट्रोल पंप का टैंक हैं।

इससे कोई हादसा हो सकता है। इस पर कांवड़ियों और पेट्रोल पंप मालिक के बीच बहस शुरू हो गई। कांवड़ियों ने धूपबत्ती में हटाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। कांवड़ियों ने सनी चौधरी के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने किसी तरह सनी चौधरी को छुड़ाया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस किसी तरह बचाकर वहां से सनी चौधरी को ले गई। सीओ नगीना अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घटना दस फरवरी का है। विवाद होने के बाद कांवड़िये वहां से चले गए थे। किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है। वीडियो प्रसारित होने की जांच की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: धूपबत्ती जलाने से रोका तो कांवड़ियों ने पेट्रोल पंप मालिक के बेटे के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल