दहशत का अंत: औरैया में छात्रा समेत दो लोगों को काटने वाले खूंखार कुत्ते को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/download-1771181374252_m.webpप्रतीकात्मक तस्वीर
संवाद सूत्र, जागरण औरैया। ऐरवाकटरा के गांव समायन में शनिवार दोपहर छात्रा समेत दो लोगों को जिस कुत्ते ने काटा था, उसे रविवार ग्रामीणों ने जान से मार दिया। घटना को लेकर लोगों में दहशत के साथ गुस्सा था। उनका कहना रहा कि कुत्तों व बंदरों को पकड़ने के लिए प्रशासन या निकायों के पास कोई इंतजाम नहीं। आए दिन घटनाएं हो रहीं। अक्टूबर 2025 में रुरुगंज क्षेत्र में एक बच्चे की मौत हो चुकी है।
गांव समायन निवासी 14 वर्षीय श्वेता पुत्री सतेंद्र कुमार शनिवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में एक दुकान से घरेलू सामान लेने के बाद जैसे ही वह गांव निवासी मंशाराम के घर के सामने पहुंची, तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया।
बचाव के लिए छात्रा के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे और कुत्ते को भगाया, लेकिन तब तक कुत्ते ने छात्रा के सिर पर काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। होंठ के ऊपर काट खाल निकाल ली थी। किसी तरह कुत्ते को खदेड़ा गया तो उसने गांव के ही 30 वर्षीय मनीष कुमार पर भी हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आ गई थीं।
रविवार दोपहर बाद भी क्षेत्र में कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई टीम नहीं पहुंची तो लोगों की नाराजगी और बढ़ गई। कुत्ता नजर आने पर उन्होंने डंडों से पीटकर उसे मार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि छह से अधिक लोगों ने मिलकर कुत्ते को जान से मार दिया गया है। जबकि अभी तक कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। शायद फिर किसी घटना का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- एक रात, दो जिंदगियां खत्म: औरैया के दो दोस्तों सोए लेकिन सुबह नहीं उठे, मौत से हड़कंप
Pages:
[1]