deltin33 Publish time Yesterday 22:57

IND vs PAK: भारत ने T20 World Cup में पाकिस्तान को 8 बार रौंदा, यहां देखें सभी जीत की लिस्ट

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/India-Cricket-Team-1771177238797_m.webp

भारत बनाम पाकिस्तान मैच



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदकर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आठवीं जीत हासिल कर ली है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 8 मैचों में जीत हासिल की है और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 175 रन बनाए और पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में 114 रनों पर सिमट गई और उन्हें 61 रनों से हार मिली। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की ये भारत के खिलाफ रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है और वे 8 बार हार चुके हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कब-कब हराया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2007

टी20 वर्ल्ड कप 2007 के ग्रुप चरण मैच में भारत ने पाकिस्तान को पहली बार मात दी थी। उस मुकाबले में भारत ने 141 रन बनाए थे और पाकिस्तान ने भी 141 रन बना लिए थे, जिसके बाद मैच का फैसला बॉलआउट के जरिए हुआ था।
टी20 वर्ल्ड कप 2007, फाइनल

टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीम आपस में टकराई थी। इस मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 157 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 152 रनों पर सिमट गई और टीम इंडिया ने मुकाबले को 5 रनों से अपने नाम किया था।
टी20 वर्ल्ड कप 2012

टी20 वर्ल्ड कप 2012 के ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की टीम टकराई थी। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए थे। 129 रनों के लक्ष्य को भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मैच को 8 विकेट से जीत लिया।
टी20 वर्ल्ड कप 2014

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2014 में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 130 रन बनाए थे, जिसे टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत ने मैच को 7 विकेट से जीता था।
टी20 वर्ल्ड कप 2016

टी20 वर्ल्ड कप 2016 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 118 रन बनाए थे, जिसे टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था और मैच को 6 विकेट से जीत लिया था।
टी20 वर्ल्ड कप 2022

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 159 रन बनाए थे और टीम इंडिया को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया था। इस मैच में विराट कोहली के नाबाद 82 रनों की पारी के दम पर भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी।
टी20 वर्ल्ड कप 2024

टी20 वर्ल्ड तकप 2024 में पाकिस्तान की टीम भारतीय टीम द्वारा दिए गए 120 रनों के लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर सकी थी। पाकिस्तानी टीम 113 रनों पर सिमट गई थी और भारत ने मुकाबले को 6 रनों से अपने नाम कर लिया था।
टी20 वर्ल्ड कप 2026

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को हराकर आठवीं बार मुकाबला जीत लिया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 175 रन बनाए और पाकिस्तानी टीम 114 रनों पर सिमट गई, जिससे भारत ने मुकाबले को 61 रनों से अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup में करारी हार के बाद पाकिस्तान में लताड़, भारत में आई मीम्स की बाढ़

यह भी पढ़ें- \“हमने ऐसे कई मैच खेले\“, हार के बाद निकल गई पाकिस्‍तानी कप्‍तान की हेकड़ी! अगले मैच की बात करते नजर आए
Pages: [1]
View full version: IND vs PAK: भारत ने T20 World Cup में पाकिस्तान को 8 बार रौंदा, यहां देखें सभी जीत की लिस्ट