कानपुर में दर्दनाक हादसा: बैक करते समय दो बसों के बीच दबकर खलासी की मौत, पुलिस ने हिरासत में लिया चालक
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/download-1771177296720_m.webpप्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, कानपुर। किदवई नगर में रविवार देर शाम बैक कराते वक्त दो बसों के बीच दबकर खलासी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजन को जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बस चालक को हिरासत में लिया गया है। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि सेवानिवृत्त दारोगा मधुसूदन का मां भवानी बस सर्विस के नाम से ट्रेवल्स है, जिनकी बसें साइट नंबर वन स्थित आयुर्वेदिक पार्क में खड़ी होती है।
रविवार शाम को नजीराबाद थाना क्षेत्र के शिवराज सिंह का पुरवा निवासी खलासी छोटू उर्फ चंद्र पाल बस बैक कराकर खड़ी करवा रहा था। इसी दौरान पहले से खड़ी बस की चपेट में आ गया।
दोनों बसों के बीच दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नवाबगंज निवासी बस चालक अजय कुमार को हिरासत में लिया गया है। परिवार वालों के तहरीर देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- कानपुर CSA में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष... 4 लोग घायल, दो के सिर फटे
Pages:
[1]