T20 World Cup में करारी हार के बाद पाकिस्तान में लताड़, भारत में आई मीम्स की बाढ़
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/pak-(39)-1771176913548_m.webpभारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रौंदा 114 पर ढेर हुई टीम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला रविवार को कोलंबो के R Premadasa Stadium में खेला गया। इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रन पर सिमट गई।
पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम 18 ओवर में ऑलआउट हो गई। किसी भी प्रमुख बल्लेबाज की ओर से बड़ी पारी नहीं आई। शुरुआत से ही टीम दबाव में नजर आई।
Hamaray batters k catch to 40feet boundary k andar say ho rahay hain#T20WorldCup #PAKvIND — Haseeb Ahmed Ch (@HaseebAhmedch2) February 15, 2026
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का पहले गेंदबाजी करने का फैसला भी टीम के लिए फायदेमंद साबित नहीं हुआ। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए, जो भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
Saying Pakistan is a cricket team should be a crime. Punishment: Life in prison #INDvsPAK #T20WorldCup2026 — Shahrukh Hassan (@Shahruk49902103) February 15, 2026
Pakistan premium bowlers and their economies today
Shaheen 15.5
Shadab 17
Abrar 12.7 #INDvsPAK #PAKvIND #T20WorldCup2026 #ICCMensT20WorldCup pic.twitter.com/LJnkKfKGTE — Muhammad Ali Arshad (@AArshad28236) February 15, 2026
पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी
पाकिस्तान की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद सैम अयूब भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और जल्दी पवेलियन लौट गए।
Big set back for India!! Babar Azam should have stayed in the crease and played a Test knock! #INDvsPAK #T20WorldCup2026 pic.twitter.com/RrUUivtw0E — Arya (@Arya2898AD) February 15, 2026
Babar azam to PCB #INDvsPAK pic.twitter.com/4snCNyhXA8 — Anurag Chaturvedi (@anuragchturvedi) February 15, 2026
Babar launda Azam going to pavilion. #IndvsPak pic.twitter.com/lafsmpNPNK — S.H.A.S.H.I (@Shashi051298) February 15, 2026
Ishan Kishan to Pakistani bowlers #INDvsPAK
pic.twitter.com/SvzX6wQOu3 — Vivid Insaan 🧛 (@UnboxedDrafts) February 15, 2026
भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार यॉर्कर डालकर अयूब को बोल्ड किया। लगातार विकेट गिरने से पाकिस्तान की टीम संभल नहीं पाई और 12 ओवर के भीतर ही 7 विकेट गंवा दिए। स्टार बल्लेबाज बाबर आजम भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह अक्षर पटेल की गेंद पर सस्ते में आउट हो गए। उनसे टीम को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वह पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
मैच के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हुई। खासकर बाबर आजम को लेकर कई व्यंग्यात्मक मीम्स शेयर किए गए। \“रियल धुरंधर\“ जैसे मीम्स तेजी से वायरल हुए। फैंस ने सवाल उठाए कि क्या बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलनी चाहिए, क्योंकि हाल के बड़े मुकाबलों में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
इस तरह टी20 वर्ल्ड कप के इस अहम मुकाबले में भारत ने पूरी तरह दबदबा दिखाया और पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
दुनिया देखेगी भारत के AI की ताकत... इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में 16 देशों के राष्ट्राध्यक्ष से मिलेंगे पीएम मोदी
Pages:
[1]