Chikheang Publish time Yesterday 21:57

जहरीले मेंढक से हुई थी एलेक्सी नवलनी की हत्या? अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान से उठे सवाल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Alexei-Navalny-america-1771174303863_m.webp

उन्होंने कहा कि वाशिंगटन के पास इस पर सवाल उठाने का कोई कारण नहीं है



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रविवार को पांच यूरोपीय सहयोगियों की उस रिपोर्ट को चिंताजनक बताया, जिसमें रूस पर क्रेमलिन के आलोचक एलेक्सी नवलनी की हत्या के लिए जहरीले मेंढकों के विष के इस्तेमाल का आरोप है।

उन्होंने कहा कि वाशिंगटन के पास इस पर सवाल उठाने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट से पूरी तरह अवगत हैं। हमारे पास इस पर सवाल उठाने का कोई कारण नहीं है। हम इसका खंडन नहीं कर रहे हैं।

इस बीच, मॉस्को ने इसे दुष्प्रचार बताकर खारिज कर दिया। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, लंदन स्थित रूसी दूतावास ने कहा, \“यह सवाल उठता है कि किस तरह का व्यक्ति मेंढक के बारे में इस बकवास पर विश्वास करेगा।\“

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने तास को बताया, \“\“परीक्षण के परिणाम उपलब्ध होने और पदार्थों के फॉर्मूले सार्वजनिक होने के बाद, हम टिप्पणी करेंगे। तब तक, इस तरह के सभी दावे महज दुष्प्रचार हैं जिनका उद्देश्य पश्चिमी देशों के अहम मुद्दों से ध्यान भटकाना है।\“\“

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि उन्होंने नवलनी को एक ब्लॉगर बताया जिसे रूस में आधिकारिक तौर पर आतंकवादी और चरमपंथी घोषित किया गया है।
Pages: [1]
View full version: जहरीले मेंढक से हुई थी एलेक्सी नवलनी की हत्या? अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान से उठे सवाल