पानीपत में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला; मौके पर दर्दनाक मौत
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/bike-(5)-1771173912974_m.webpहादसे में क्षतिग्रस्त बाइक, तीन युवकों की मौत। फोटो जागरण
संवाद सहयोगी, इसराना (पानीपत)। नौल्था से बलाना रोड पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन का पता नहीं चल पाया है।
मृतकों की पहचान कानपूर के सौरभ (25), अभय (25) और झांसी मुकेश पटेल (25 ) के रूप में हुई है। तीनों गांव बलाना में स्थित फैक्ट्री में काम करते थे। थाना इसराना पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शगवृह में रखवा दिया है। सोमवार सुबह शवों को पोस्टमार्टम होगा।
सौरभ, अभय और मुकेश पटेल कई महीने से बलाना गांव में ही किराये पर रहते थे। रविवार देर रात को गांव के अड्डे पर ही कुछ सामान लेने गए थे। गांव बलाना मोड़ पर पहुंचे तो तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंधेरे में वाहन का पता नहीं चल पाया।
तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को अस्पताल भिजवाया थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि सीसीटीवी की जांच की रही है। जल्द ही वाहन और चालक का पता लगाया जाएगा। युवकों की पहचान हुई है। जल्द ही स्वजन को सूचित किया जाएगा।
Pages:
[1]