Ranbir Kapoor ने Ye Jawani Hai Deewani के सीक्वल पर दिया मेजर अपडेट, खबर सुनकर एक्साइटेड हुए RK के फैंस
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Ranibr-1771172561863_m.webpदीपिका पादुकोण के साथ रणबीर (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अभिनीत, अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म \“ये जवानी है दीवानी\“ 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के 12 साल बाद भी यादगार बनी हुई है। फिल्म पिछले साल दोबारा रिलीज हुई और एक बार फिर सफल साबित हुई। इसके बाद से फैंस इसके सीक्वल की डिमांड करने लगे।
कब आएगा ये जवानी है दीवानी का पार्ट 2?
अब रणबीर कपूर ने आखिरकार \“ये जवानी है दीवानी\“ के सीक्वल की मांग पर रिएक्ट किया है। रणबीर ने कहा कि फिल्म की एंडिंग एकदम बेहतरीन थी और इसका सीक्वल नहीं बनना चाहिए। अयान मुखर्जी की 2013 की हिट फिल्म के सीक्वल की संभावना के बारे में बात करते हुए, रणबीर ने कहा कि उन्हें पता है कि कई फैंस इसका पार्ट 2 देखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि फिल्म को पार्ट 2 की जरूरत है। \“ये जवानी है दीवानी\“ में कल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए थे।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-15-at-10.04.55-PM-1771173363209.jpeg
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 से डर गए Ranbir Kapoor? 9 महीने आगे खिसकाई गई \“लव एंड वॉर\“ की रिलीज डेट
फैंस के सवालों का दिया जवाब
वैलेंटाइन डे पर रणबीर कपूर अपने वेंचर ARKS के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आए और अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उनसे उनकी पिछली फिल्म \“ये जवानी है दीवानी\“ को लेकर भी सवाल किया गया कि वो सीक्वल के बारे में क्या कहना चाहेंगे?
रणबीर ने कहा, “आपमें से बहुत से लोग पार्ट 2 चाहते हैं, लेकिन इतनी सारी नई फिल्में, नए निर्देशक और नए विचार हैं जिन पर काम किया जा सकता है। मुझे लगता है कि \“ये जवानी है दीवानी\“ का अंत बिल्कुल सही था। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसके पार्ट 2 की कोई जरूरत है।“
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-15-at-10.06.34-PM-1771173446766.jpeg
ब्रह्मास्त्र 2 पर दिया अपडेट
इसी बातचीत के दौरान रणबीर ने अयान मुखर्जी की फिल्म \“ब्रह्मास्त्र 2\“ के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “ब्रह्मास्त्र 2 पर काम चल रहा है, हम बहुत जल्द, आपकी उम्मीद से भी जल्दी, उस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।“ इससे फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया।
यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor को बेहद पसंद आई रणवीर सिंह की धुरंधर, बोले- \“थिएटर में अच्छा समय बीता\“
Pages:
[1]