cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

MP के सरकारी स्कूलों में 5000 शिक्षकों की भर्ती, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के पद भरे जाएंगे

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/teacher-recruitment-in-MP-215-1771169518798_m.webp

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी शिक्षकों की भर्ती (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इस वर्ष पांच हजार शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने तीन हजार प्राथमिक और दो हजार माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) को प्रस्ताव भेजा जा रहा है, स्वीकृति मिलने के बाद जुलाई-अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। फिर शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बता दें कि प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। इस साल मार्च से ही नए शिक्षण सत्र की शुरुआत होगी, मई में ग्रीष्म अवकाश रहेगा। 15 जून से पुन: स्कूल खुलेंगे।
पात्रता के बाद चयन परीक्षा होगी

पात्रता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को चयन परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। चयन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार कर विभिन्न सरकारी स्कूलों में पदस्थापना की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि रिक्त पदों को शीघ्र भरने से स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी।

यह भी पढ़ें- MP Board Exams: बोर्ड कॉपियों की जांच में बढ़ा ‘टारगेट’: रोज 60 तक कॉपियां जांचेंगे शिक्षक, होगी डिजिटल निगरानी
18 फरवरी को करेंगे राजधानी में प्रदर्शन

उधर, पिछले वर्ष आयोजित प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा का परिणाम अब तक घोषित नहीं हो पाया, इसे लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी है। उन्होंने 18 फरवरी को प्रदर्शन करने की घोषणा की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि परिणाम में हुई देरी से उनकी तैयारी और भविष्य की योजनाओं पर असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के शिक्षकों की भारी कमी है। इसके बावजूद पिछले साल करीब 13 हजार पदों पर ही भर्ती निकाली गई।


प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जा रही है। खाली पदों की संख्या मंडल को भेज दी है। जल्द आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- केके द्विवेदी, अपर संचालक, डीपीआई
Pages: [1]
View full version: MP के सरकारी स्कूलों में 5000 शिक्षकों की भर्ती, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के पद भरे जाएंगे