LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

महाशिवरात्रि पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसमुद्र, तस्वीरों में देखें गंगा स्नान और शिव बरात का दिव्य नजारा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/haridwar-mahashivratri-photo-1771167860062_m.webp

महाशिवरात्रि पर हरिद्वार में श्रद्धा एवं आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। ब्रह्ममुहूर्त से ही हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया और कलश व कांवड़ में गंगाजल भरकर आसपास के शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

दिनभर गंगा घाटों से लेकर शिव मंदिरों तक हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

महाशिवरात्रि पर हरिद्वार के प्रमुख शिव मंदिरों में रविवार शाम 4:23 बजे से विशेष पूजन और अनुष्ठान आरंभ हुए। विश्व कल्याण की कामना के साथ विशेष महाआरती भी संपन्न हुई। पूजन-अनुष्ठान का क्रम सोमवार सुबह तक चलता रहा।
1 हरकी पैड़ी पर ब्रह्ममुहूर्त से गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालु की भीड़।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/1-Haridwar-Harki-pauri--1771167970669.jpg
2 महाशिवरात्रि पर्व प्रसिद्ध दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की इस तरह से लाइन लगी रही।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/2-Haridwar-Temple-1771168155944.jpg
3 हरकी पैड़ी पर ब्रह्ममुहूर्त से गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालु की भीड़।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/3-Hari-Ki-Pari-View-1771168173760.jpg
4 दक्षेश्वर मंदिर में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करते हुए श्रद्धालु।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/4-Haridwar-Shiv-Mandir-1771168195464.jpg
5 धर्मनगरी हरिद्वार के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/5-Dudhabhishek-1771168216705.jpg
6 महाशिवरात्रि पर्व हरिद्वार में जगह-जगह शिव बारात और भव्य झांकियां निकाली गई।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/6-Shiv-Barat-1771168231804.jpg
7 हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर्व शिव बारात में शामिल भव्य झांकी।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/7-Shiv-Barat-haridwar-1771168247154.jpg
8 महाशिवरात्रि पर्व हरिद्वार में निकाली गई शिव बरात।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/8-Shiv-Barati-1771168261301.jpg
9 हरिद्वार में निकाली गई शिव बरात में शामिल झांकी।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/9-Shivling-1771168275558.jpg
10 प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक करते हुए डॉ. चिन्मय पंड्या, महिला मंडल प्रमुख शैफाली पंड्या, पाश्र्व गायक हिमेश रेशमिया। जागरण

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/10-Shiv-Puja-1771168287854.jpg

यह भी पढ़ें- शिव-पार्वती के विवाह स्थल पर देशभर से पहुंचे नवयुगल, महाशिवरात्रि के पावन मुहूर्त पर 15 जोड़ों ने की शादी

यह भी पढ़ें- भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर CM योगी ने की प्रदेश के खुशहाली की प्रार्थना, महाशिवरात्रि पर पुरोहितों ने कराया अनुष्ठान
Pages: [1]
View full version: महाशिवरात्रि पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसमुद्र, तस्वीरों में देखें गंगा स्नान और शिव बरात का दिव्य नजारा