बिहार में अंतरजातीय विवाह पर मिलेगा 2.5 लाख का प्रोत्साहन; विदेश पढ़ने वाले SC-ST छात्रों को भी छात्रवृत्ति
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Intercaste-Marriage-1771165928910_m.webpअंतरजातीय विवाह करने पर ढाई लाख रुपये प्रस्ताव। सांकेतिक तस्वीर
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की ओर से दो नई योजना लागू की जाएगी।
पहली योजना राज्य में अंतरजातीय विवाह योजना को प्रोत्साहन देने के लिए विभाग द्वारा लागू की जाएगी। वर्तमान में अंतरजातीय विवाह पर समाज कल्याण विभाग द्वारा एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
अभी समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाती है एक लाख की प्रोत्साहन राशि
लेकिन, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की ओर से भी वित्तीय वर्ष 2026-27 से अंतरजातीय विवाह योजना को लागू करने का प्रस्ताव है।
इसको लेकर विभाग द्वारा गहन मंथन किया जा रहा है। इस योजना के तहत अंतरजातीय विवाह करने वाले को ढाई लाख रुपये प्रोत्साहन के तौर पर दिए जाएंगे।
विदेश जाने वाले बिहार के एससी-एसटी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की ओर से दूसरी योजना विदेश जाने वाले बिहार के एससी-एसटी छात्रों को छात्रवृत्ति देने से जुड़ी है।
विभाग ने इस योजना को लेकर केंद्र सरकार से भी विमर्श किया है। नेशनल ओवरसीज स्कीम के तहत विदेश जाने वाले बिहार के अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
इस स्कीम के तहत विदेश जाने वाले बिहार के एससी-एसटी छात्र-छात्रों को छात्रवृत्ति देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने अपनी सहमति व्यक्त कर दी है।
Pages:
[1]