आरा होकर पुणे, मुंबई और दिल्ली के लिए चलीं स्पेशल ट्रेनें, घर जाने वालों के लिए खुशखबरी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Ara-Junction-1771165193705_m.webpआरा जंक्शन से यात्रा करने वालों को सहुलियत। सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, आरा। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन होकर गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है।
यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग सूची को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है किदैनिक जागरण ने यात्रियों की परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
पिछले कुछ दिनों से आरा जंक्शन से आने-जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में ‘रिग्रेट’ और ‘नो रूम’ की स्थिति बनी हुई थी। खासकर पुणे, मुंबई, दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को टिकट मिलना मुश्किल हो गया था।
त्योहार और शादी-विवाह के मौसम के कारण यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई, जिससे नियमित ट्रेनों पर दबाव बढ़ गया।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।
इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन पुणे, मुंबई और दिल्ली रूट पर किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
जरूरत पर लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कोच भी लगाए जा सकते हैं। आरा जंक्शन पर टिकट काउंटर और आरक्षण केंद्र पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों से ऑनलाइन बुकिंग और रेलवे के आधिकारिक ऐप के माध्यम से टिकट लेने की अपील की है।
साथ ही स्टेशन पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए आगे भी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जारी रखा जाएगा।
स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार निर्णय लिए जाएंगे। यात्रियों ने स्पेशल ट्रेनों के परिचालन पर संतोष जताते हुए कहा कि इससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
कई यात्रियों का कहना था कि वे पिछले कई दिनों से कन्फर्म टिकट के लिए परेशान थे, लेकिन अब स्पेशल ट्रेन चलने से घर पहुंचना आसान हो सकेगा।
रेलवे प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है और भविष्य में भी ऐसी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से आरा जंक्शन के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Pages:
[1]