Chikheang Publish time 3 hour(s) ago

सोशल मीडिया पर फायरिंग कर रील बनाना पड़ा महंगा, हरिद्वार में युवक दो नाली बंदूक सहित गिरफ्तार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Reel-With-Gun-1771164785793_m.webp

हरिद्वार में बंदूक के साथ गिरफ्तार आरोपित। जागरण



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में दो नाली बंदूक से फायरिंग का वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस हरकत में आ गई।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो नाली बंदूक और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। आरोपित को थाने में कड़ी फटकार लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि जिले में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस बीच इंटरनेट मीडिया पर दो नाली बंदूक से फायरिंग का एक वीडियो प्रसारित हो रहा था। एक टीम गठित कर आरोपित की पहचान कराई गई। चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक शैलेंद्र ममगई व चेतक पुलिसकर्मी मनीष ने संदिग्ध को दबोच लिया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध दो नाली बंदूक व 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मंजीत सिंह निवासी टीरा टोंगिया, सिडकुल के रूप में हुई। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- रुड़की के कलियर में भिड़े जायरीनों के दो गुट, जमकर चले लाठी-डंडे; वीडियो हो रहा वायरल

यह भी पढ़ें- मुर्गी का दाना ही चुरा ले गए चोर, रुड़की में पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
Pages: [1]
View full version: सोशल मीडिया पर फायरिंग कर रील बनाना पड़ा महंगा, हरिद्वार में युवक दो नाली बंदूक सहित गिरफ्तार