खुशखबरी! कानपुर में कालपी रोड फोरलेन होगी चौड़ी, 26 करोड़ से 7 किमी तक होगा निर्माण
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Kanpur-Kalpi-Road-1771164965522_m.webpजागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर शहर की व्यस्ततम सड़कों में शामिल कालपी रोड के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। शासन की स्वीकृति के बाद भौंती अंडरपास से विजय नगर चौराहे तक करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। वर्तमान में 14 मीटर चौड़ी इस सड़क को बढ़ाकर 22 मीटर किया जाएगा। करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) निर्माण कार्य कराएगा।
रविवार को सांसद रमेश अवस्थी और गोविंद नगर विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया। इस मौके पर सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कानपुर को ‘बदनामपुर’ कहे जाने के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने विकास कार्य देखे ही नहीं, वे ही इस तरह की टिप्पणी करते हैं। उन्होंने दावा किया कि कानपुर के विकास के लिए पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं संचालित हैं। विधायक मैथानी ने कहा कि गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश में सर्वाधिक विकास कार्य कराए गए हैं।
भौंती से विजय नगर चौराहे तक प्रतिदिन एक लाख से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। भारी ट्रकों और बसों की अधिक आवाजाही के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है। लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठ रही थी। सड़क किनारे अतिक्रमण और ट्रकों की अनियमित पार्किंग भी बड़ी समस्या रही है। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, विजय प्रताप सिंह, अभिनव दीक्षित के साथ अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Kanpur Hospital OPD 16 Feb: कानपुर के अस्पतालों में सोमवार को ओपीडी में उपलब्ध डॉक्टरों की पूरी सूची
यह भी पढ़ें- IIT Kanpur Suicide Case: बहन की डोली से पहले भाई को उठानी पड़ी अर्थी, आईआईटी में अंजू आत्महत्या ने हर किसी को झकझोरा
यह भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार! 62.7 किमी लंबा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आवागमन शुरू होने को लेकर बड़ा अपडेट, इस माह से फरेंगे फर्राटा
Pages:
[1]