deltin33 Publish time 3 hour(s) ago

AI समिट के लिए दिल्ली में लग्जरी कारों की बंपर डिमांड, 50% तक बढ़ा किराया; कई राज्यों से की गई बुकिंग

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/AI-Summit-security-1771164371052_m.webp

भारत मंडपम में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 के तहत सुरक्षा में तैनात जवान। चंद्र प्रकाश मिश्र



नेमिष हेमंत, नई दिल्ली। समिट के लिए विशेष तौर पर किराये पर 5,000 से अधिक लग्जरी कारों की मांग निकली है। इसे पूरा करने के लिए दिल्ली में मौजूद विशिष्ट कारों के साथ ही राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, मुंबई जैसे राज्यों से भी कारों को मंगाया गया है। खासकर विदेशी राष्ट्राध्यक्षों तथा मंत्रियों के साथ ही टेक कंपनियों के दिग्गजों के बीच टोयोटा वेलफायर व हायस, मर्सिडीज-बेंज के विभिन्न सेंगमेंट के साथ ही राल्स रायल, बेंटले समेत अन्य सुपर लग्जरी कारों की मांग है।
किराये में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

मांग बढ़ने के साथ ही इनके किराये में भी 30 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा रही है। कार बाजारों के जानकारों के अनुसार, ये मांग अचानक निकली है। कुछ दिनों में पंचतारा होटल्स, दूतावास के साथ ही टूर ट्रैवेल कंपनियों की ओर से यह मांग आई है, जिसे पूरा करने के लिए देशभर में उपलब्ध सुपर लग्जरी कारों को दिल्ली मंगाया जा रहा है। ऐसे में लाजमी है कि इनका किराया डेढ़ गुना तक हो गया है।
कार की रंगों और ब्रांड का विशेष ध्यान

इंडियन टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सचिव व बख्शी ट्रांसपोर्ट के मालिक कंवलीज साहनी के अनुसार, हफ्तेभर के भीतर में यह मांग निकली है। विशेष बात कि ये बुकिंग एक सप्ताह से 10 दिनों तक के लिए है। जितनी मांग है उतनी गाड़ियां दिल्ली में नहीं है। इसलिए जितने भी पर्यटन राज्य हैं, वहां से ये लग्जरी कारें मंगाई गई है। उसमें भी फ्लीट में कार की रंगों और ब्रांड का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट की तैयारी अंतिम चरण में, थालियों में परोसेंगे कई राज्यों का व्यंजन; झलकेगी भारतीयता
Pages: [1]
View full version: AI समिट के लिए दिल्ली में लग्जरी कारों की बंपर डिमांड, 50% तक बढ़ा किराया; कई राज्यों से की गई बुकिंग