deltin33 Publish time 4 hour(s) ago

सोनभद्र में ससुराल में बवाल! हाईटेंशन पोल पर चढ़ा युवक, घंटों चला ‘मौत का खेल’

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/son-1771163319772_m.webp

सोनभद्र में ससुराल में बवाल: नशे में धुत युवक चढ़ा हाईटेंशन पोल पर, घंटों चला ड्रामा।



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव में रविवार को तिलक समारोह उस समय अफरातफरी में बदल गया, जब ससुराल आया एक युवक नाराज होकर सीधे हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पोल पर चढ़े युवक को देख लोगों की सांसें थम गईं, क्योंकि जरा सी चूक उसकी जान पर भारी पड़ सकती थी।

घोरावल थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव निवासी विश्राम कोल अपने साले निर्मल के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने सपरिवार छपका गांव आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह सुबह से ही शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष से उलझ गया। इसी दौरान वह अपनी पत्नी से बार-बार कहता रहा था तु हमार हउ और अचानक पास ही खड़े हाईटेंशन तार के पोल पर चढ़ने लगा।
ग्रामीणों ने पहले दो बार उसे पकड़कर नीचे उतार लिया, लेकिन तीसरी बार वह सबको चकमा देकर तेजी से पोल पर चढ़ गया। ऊपर पहुंचते ही वह चिल्लाने लगा, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। नीचे खड़े लोग उसे समझाने की कोशिश करते रहे, वहीं परिजन रोते-बिलखते रहे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने काफी देर तक उसे ध्वनी विस्तारक यंत्र के माध्यम से समझाया। लगभग घंटों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद युवक आखिरकार नीचे उतर आया। पुलिस ने एहतियातन उसे कोतवाली ले जाकर पूछताछ की।घटना के बाद गांव में देर तक चर्चाओं का दौर चलता रहा। तिलक का उत्सव जहां खुशी का मौका था, वहीं यह घटना पूरे इलाके में अफरातफरी में बदल गया।
Pages: [1]
View full version: सोनभद्र में ससुराल में बवाल! हाईटेंशन पोल पर चढ़ा युवक, घंटों चला ‘मौत का खेल’