deltin33 Publish time 4 hour(s) ago

नोएडा के जुडवां भाई-बहन ने मस्कट में रचा इतिहास, पिता के साथ पूरी की ट्राइथलान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Noida-Khabar-(87)-1771163153034_m.webp

अपने पिता मनीष के साथ ट्राइथलान प्रतियोगिता पूरी करने के बाद विधि और वैभव गुप्ता। सौ. स्वजन



जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-28 के रहने वाले जुड़वां भाई-बहन विधि और वैभव गुप्ता ने ओमान की राजधानी मस्कट में 14 फरवरी को आयोजित आयरनमैन 70.3 मिडिल ईस्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। इन युवाओं ने पिता के साथ विश्व के सबसे कम उम्र के जुड़वां प्रतिभागियों के रूप में हिस्सा लेकर इतिहास रचा।

एंड्योरेंस ट्रायथलान में प्रतियोगियों को 1.9 किमी तैराकी, 90 किमी साइक्लिंग और 21.1 किमी हाफ मैराथन दौड़ पूरी करनी होती है। यह प्रतियोगिता शारीरिक सहनशक्ति के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता की कठोर परीक्षा लेती है और दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण ट्रायथलान श्रृंखलाओं में शुमार है।

जुडवां भाई-बहन विधि और वैभव ने न केवल पूरी दूरी सफलतापूर्वक पूरी की, बल्कि नोएडा के युवाओं के लिए एक जीवंत प्रेरणा बन गए। पिता मनीष गुप्ता के साथ भागीदारी उनकी इस उपलब्धि को और यादगार बनाता है।

स्थानीय निवासियों और खेल प्रेमियों ने इस सफलता पर उत्साह व्यक्त किया। विधि और वैभव की मेहनत, अनुशासन और जुनून युवा पीढ़ी को तैराकी, साइक्लिंग और रनिंग जैसी बहु-खेल गतिविधियों की ओर प्रेरित करेगा।
Pages: [1]
View full version: नोएडा के जुडवां भाई-बहन ने मस्कट में रचा इतिहास, पिता के साथ पूरी की ट्राइथलान