LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

बिहार में नौकरी-रोजगार पर RJD ने नीतीश सरकार से की बड़ी मांग, कहा- सरकार जारी करे श्वेत-पत्र

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/CHITRANJAN-GAGAN-(1)-1771161329794_m.webp

राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने नौकरी-रोजगार के दावे को झूठ बताते हुए बिहार सरकार से श्वेत-पत्र जारी किए जाने की मांग की है।

रविवार को बयान जारी कर चित्तरंजन ने कहा कि नौकरी-रोजगार के आंकड़े सरकार वर्षवार और विभागवार के साथ जिला और प्रखंडवार जारी करे।

2005 से अब तक कितनी नौकरियां दी गईं, कितने सेवानिवृत्त हुए, यह बताया जाए। इसके साथ ही 1990 से 2005 के बीच विभिन्न विभागों में हुई नियमित नियुक्ति और रिक्तियों का आंकड़ा जारी हो।

जिस कौशल विकास योजना के द्वारा नौकरी-रोजगार देने का दावा किया जा रहा, उसे नियंत्रक व महालेखा परीक्षक पूरी तरह फर्जी बता चुके हैं।

चित्तरंजन ने राजद शासन-काल में नए जिले, अनुमंडल, अंचल, प्रखंड और थाने का सृजन कर बड़ी संख्या में पद सृजन और नियमित नियुक्ति किए जाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि उसके बाद एनडीए सरकार में संविदा पर नियोजन का क्रम शुरू हो गया।

2022 में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद तत्कालीन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दबाव में विभिन्न विभागों में नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया फिर शुरू हुई।
राजद बोला- चिराग याद करें उपकार

लालू प्रसाद के विरुद्ध जब-तब बयान देने वाले लोजपा-रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान को राजद ने उस दौर का स्मरण कराया है, जब रामविलास पासवान अकेले पड़ गए थे।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने रविवार को कहा कि रामविलास को लालू ने राज्यसभा में उस समय भेजा, जब लोजपा का एक भी विधायक नहीं था और रामविलास लोकसभा का चुनाव हार चुके थे।

रामविलास के निधन के बाद एनडीए सरकार ने चिराग से सरकारी बंगला खाली करा लिया था। तब भी उन्हें लालू और तेजस्वी यादव की सहानुभूति मिली थी। उन उपकारों को भूल चिराग अब एनडीए में अपना नंबर गेम बढ़ाने में लगे हैं। इसी ललक में वे लालू का पुतला दहन कार्यक्रम करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार में कांग्रेस को मिली मजबूती, कई सोशल वर्करों ने थामा पार्टी का दामन
Pages: [1]
View full version: बिहार में नौकरी-रोजगार पर RJD ने नीतीश सरकार से की बड़ी मांग, कहा- सरकार जारी करे श्वेत-पत्र