cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

अंबेडकरनगर में गांवों के 700 ट्रांसफार्मर की बढ़ेगी क्षमता, लो-वोल्टेज से मिलेगी राहत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/73004177-1771160488056-1771160500153_m.webp

गांवों के 700 ट्रांसफार्मर की होगी क्षमता वृद्धि।



संवाद सूत्र, आंबेडकरनगर। ग्रामीणांचल में ओवरलोड से जूझ रहे 16 केवीए के 700 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाएगा। इससे 20हजार उपभोक्ता संघ एक लाख आबादी को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से निजात मिल जाएगी।डेढ़ करोड़ खर्च से अकबरपुर, जलालपुर, टांडा, आलापुर डिवीजन क्षेत्र के तकरीबन 300 से अधिक गांवों में 16 केवीए ट्रांसफार्मर स्थान पर अब 25 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित होंगे।

बिजनेस प्लान 2025-26 योजना के तहत यह कार्य किया जाएगा। निगम डेढ़ डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। लाइनमैन तथा अवर अभियंता अभियान चलाकर ओवरलोड ट्रांसफार्मर को चिह्नित कर रहे हैं। निगम टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्च से ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य शुरू होगा।

जिला मुख्यालय अकबरपुर समेत चार डिवीजन में 41 विद्युत उपकेंद्र पर संचालित 113 ग्रामीण व 33 शहरी फीडर से चार लाख 30 हजार उपभोक्ता और 25 लाख आबादी को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए 30 हजार से अधिक छोटे बड़े ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इनमें से आधे से ज्यादा ओवरलोड चल रहे हैं।

गत वर्ष 100 केवीए से लेकर 400 केवीए के 250 ट्रांसफाॅर्मरोंं की क्षमता वृद्धि निगम ने कराया गया था। लेकिन ग्रामीणांचल क्षेत्र में लगे 16 केवीए पर ने ध्यान नहीं दिया।

इसी वजह से कम क्षमता के कई ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड होने के चलते फुंके थे। इनकी मरम्मत कराकर लगवा तो दिया गया, लेकिन ट्रांसफॉर्मरोंं के फुंकने का सिलसिला लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें- यूपी में लोगों के घरों में मीटर हो गए स्मार्ट और केबल अब भी खराब, पावर कॉरपोरेशन पर उठ रहे सवाल

इस पर अंकुश लगाने के लिए 700 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य कराने का खाका तैयार किया है।किशुनी पट्टी, सिवरानानाली, मालिकपुर दियरा, वहलोलपुर, लोरपुर, मरैला जेल के पीछे, अल्लीपुर कोडरा, उसरपुर, रतनपुर, ताराकला, सझवा, रायगंज, भीटी, कटेहरी महरुआ बाजार, रामनगर ,बसखारी, जाफरगंज, चंदनपुर, तारा खुर्द ट्रांसफाॅर्मरोंं की क्षमता बढ़ाई जाएगी।


ग्रामीणांचल में लगे 16 केवीए के 700 ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का बजट स्वीकृत हुआ है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा,ओवरलोड ट्रांसफार्मर चिह्नित किया जा रहे हैं। -रजनीश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता।
Pages: [1]
View full version: अंबेडकरनगर में गांवों के 700 ट्रांसफार्मर की बढ़ेगी क्षमता, लो-वोल्टेज से मिलेगी राहत