USA vs NAM: टी20 विश्व कप 2026 में खुला अमेरिका का खाता, नामीबिया को दी करारी शिकस्त
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/USA-vs-NAM-1771160371390_m.webpअमेरिका ने जीता मैच।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में अमेरिका की जीत का खाता खुल गया है। चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में यूएसए ने नामीबिया को 31 रन से हराया। टूर्नामेंट में नामीबिया की यह लगातार तीसरी हार है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे। जवाब में नामीबिया टीम ने निर्धारित ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए। संजय कृष्णमूर्ति को अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मोनांक की कप्तानी पारी
पहले बैटिंग करने उतरी अमेरिका की शुरुआत शानदार रही। शयान जहांगीर और कप्तान मोनांक पटेल के बीच 68 रनों की साझेदारी हुई। शयान ने 18 गेंदों पर 22 रन बनाए। 3 नंबर पर उतरे सैतेजा मुक्कमल्ला ने 17 रनों का योगदान दिया। कप्तान मोनांक ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 30 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए।
संजय कृष्णमूर्ति के बल्ले से भी अर्धशतक निकला। वह 33 गेंदों पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे। मिलिंद कुमार के बल्ले से 28 तो शुभम रंजने के बल्ले से 5 रन निकले। गेरहार्ड इरास्मस और विलेम मायबर्ग के खाते में 2-2 विकेट आए।
168 रन पर सिमटी टीम
200 रन चेज करने उतरी नामीबिया टीम ने पूरे 20 ओवर खेले, लेकिन टीम 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी। लॉरेन स्टीनकम्प ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 39 गेंदों का सामना किया और 58 रन बनाए। जेजे स्मिट ने 31 रन की पारी खेली। जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने 28 रन बनाए। जान फ्रायलिंक ने 19 और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 6 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: सुपर-8 का टिकट कटाने के लिए टकराएंगी भारत-पाकिस्तान! महामुकाबले से पहले देखें प्वाइंट्स टेबल का हाल
यह भी पढ़ें- IND vs PAK Playing 11: पाकिस्तान को हराने के लिए 3 बदलाव कर सकती टीम इंडिया, अभिषेक शर्मा की वापसी तय
Pages:
[1]