deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

India vs Pakistan: सुपर-8 का टिकट कटाने के लिए टकराएंगी भारत-पाकिस्‍तान! महामुकाबले से पहले देखें प्‍वाइंट्स टेबल का हाल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/points-table-(2)-1771157803098_m.webp

तीसरी जीत पर भारत की नजर।



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के 27वें मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम का सामना पाकिस्‍तान से होगा। कोलंबो के प्रेमदासा स्‍टेडियम में दोनों टीम जीत की हैट्रिक लगाने के साथ ही सुपर-8 का टिकट कटाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। भारत और पाकिस्‍तान ने टूर्नामेंट में अब तक 2-2 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। ऐसे में कोलंबो में जीतने वाली टीम ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच जाएगी।

ग्रुप ए की बात करें तो 2 जीत के साथ भारतीय टीम प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। भारत का नेट रन रेट +3.050 और अंक 4 हैं। वहीं पाकिस्‍तान ने भी 2 मैच जीते हैं और उनका पास 4 प्‍वाइंट और नेट रन रेट +0.932 है। अमेरिका ने 3 मैच खेले हैं और उन्‍हें 1 में ही जीत मिली है। यूएसके पास 2 अंक हैं और उनका NRR +0.533 है। नीदरलैंड को 3 में से 1 मैच में ही जीत मिली है। टीम के पास 2 अंक और नेट रन रेट -1.352 है। 2 मैच खेलने वाली नामीबिया का अब तक खाता नहीं खुला है। टीम का नेट रन रेट -2.884 है।
ग्रुप ए का हाल

[*]भारत: 2 मैच, 2 जीते, 4 अंक, NRR- +3.050
[*]पाकिस्‍तान: 2 मैच, 2 जीते, 4 अंक, NRR- +0.932
[*]अमेरिका: 3 मैच, 1 जीते, 2 अंक, NRR- +0.533
[*]नीदरलैंड: 3 मैच, 1 जीते, 2 अंक, NRR- -1.352
[*]नामीबिया: 2 मैच, 2 हारे, 0 अंक, NRR- -2.884

ग्रुप बी का हाल

[*]श्रीलंका: 2 मैच, 2 जीते, 4 अंक, NRR- +3.125
[*]जिम्‍बाब्‍वे: 2 मैच, 2 जीते, 4 अंक, NRR- +1.984
[*]ऑस्‍ट्रेलिया: 2 मैच, 1 जीते, 2 अंक, NRR- +1.100
[*]आयरलैंड: 3 मैच, 1 जीते, 2 अंक, NRR- +0.150
[*]ओमान: 3 मैच, 0 जीते, 0 अंक, NRR- -4.546

ग्रुप सी का हाल

[*]वेस्‍टइंडीज: 3 मैच, 3 जीते, 6 अंक, NRR- +1.820
[*]इंग्‍लैंड: 3 मैच, 2 जीते, 4 अंक, NRR- -0.143
[*]स्‍कॉटलैंड: 3 मैच, 1 जीता, 2 अंक, NRR- +0.359
[*]इटली: 2 मैच, 1 जीता, 2 अंक, NRR- -0.352
[*]नेपाल: 3 मैच, 3 हारे, 0 अंक, NRR- -1.942

ग्रुप डी का हाल

[*]साउथ अफ्रीका: 3 मैच, 3 जीते, 6 अंक, NRR- +1.477
[*]न्‍यूजीलैंड: 3 मैच, 2 जीते, 4 अंक, NRR- +0.701
[*]यूएई: 2 मैच, 1 जीता, 2 अंक, NRR- -1.030
[*]अफगानिस्‍तान: 2 मैच, 2 हारे, 0 अंक, NRR- -0.555
[*]कनाडा: 2 मैच, 2 हारे, 0 अंक, NRR- -1.526


यह भी पढ़ें- IND vs PAK Playing 11: पाकिस्‍तान को हराने के लिए 3 बदलाव कर सकती टीम इंडिया, अभिषेक शर्मा की वापसी तय

यह भी पढ़ें- IND vs PAK Live Streaming: आज पाकिस्‍तान की \“लंका ढहाएगी\“ टीम इंडिया, TV-मोबाइल पर ऐसे देखें महामुकाबला
Pages: [1]
View full version: India vs Pakistan: सुपर-8 का टिकट कटाने के लिए टकराएंगी भारत-पाकिस्‍तान! महामुकाबले से पहले देखें प्‍वाइंट्स टेबल का हाल