IIT Kanpur Suicide Case: बहन की डोली उठाने से पहले भाई को उठानी पड़ी अर्थी, आईआईटी में अंजू आत्महत्या ने हर किसी को झकझोरा
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/IIT-student-Anju-suicide-case-family-reaction-(1)-1771157556081_m.webpअंजू कुमारी के शव को देख रोते-बिलखते परिवार वाले। जागरण
जागरण संवाददाता, कानपुर। Anju Kumari Junior Technician Suicide Case IIT Kanpur: आईआईटी कानपुर में महिला जूनियर टेक्नीशियन अंजू की आत्महत्या ने हर किसी को झकझोर दिया। जिस बहन की डोली उठाने का सपना भाई ने देखा था उसे अंतिम संस्कार करना पड़ा। शादी से पहले बहन की अर्थी उठानी पड़ी।
अंजू के स्वजन रविवार सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इस दौरान मां और भाई गुमसुम बैठे रहे उसकी आत्महत्या को लेकर उन्होंने चुप्पी साध ली और मंगेतर के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। पैनल और वीडियोग्राफी से अंजू कुमारी का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिवार वालों ने भैरोघाट में अंतिम संस्कार किया।
मूलरूप से झारखंड राज्य के जादूगोड़ा, पूर्व सिंह भूमि के यूसीआइएल के सेक्टर-सी की रहने वाली 29 वर्षीय अंजू कुमारी आइआइटी में जूनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थी और कैंपस में ही रहती थी। पुलिस के अनुसार देर रात आफिस से अपने आवास टाइप एल कमरा संख्या-102 में चली गई थी ,जहां दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब कार्यालय जाने के लिये महिला सहयोगी आई तो दरवाजा अंदर से बंद था।
काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी जब अंदर से कोई आहट नहीं मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी आइआइटी प्रशासन को दी। जिसके बाद आइआइटी प्रशासन की सूचना पर एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह फोरेंसिक टीम और फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो महिला टेक्नीशियन का शव फंदे से लटकता मिला। जिसके बाद फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर मंजू के मोबाइल को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस की जांच में सामने आया था कि अंजू की ओडिशा निवासी युवक से तय हुई थी। बताया जा रहा है वेलेंटाइन डे पर युवक ने अंजू को फोन मिलाया था, फोन न उठने पर मंगेतर नाराज हो गया, जिस कारण दोनों के बीच विवाद हो गया। जिससे परेशान होकर अंजू ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस को कमरे से डायरी व कागज के कुछ फटे हुए टुकड़े मिले थे। रविवार को अंजू का भाई अनिल कुमार और मां शहर पहुंचे जिसके बाद कल्याणपुर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर पैनल और वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम कराया। सीएमओ के निर्देश पर कराए गए पोस्टमार्टम में ककवन सीएचसी की डा. दिव्या रानी, घाटमपुर सीएचसी के डा.जयप्रकाश और कांशीराम ट्रामा सेंटर के डा.जेपी गुप्ता शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- कागज के टुकड़े और आखिरी Phone Call... IIT Sucide Case का सच, Valentine Day पर मंगेतर से विवाद
यह भी पढ़ें- IIT Kanpur आत्महत्याओं का सिलसिला: छात्र, शोधार्थी और कर्मचारी… 2023 से 2026 तक 10 जानें गईं, क्या है अंदर की कहानी?
यह भी पढ़ें- सगाई से पहले IIT Kanpur में महिला जूनियर टेक्नीशियन ने की आत्महत्या, डायरी में छिपे कई राज
यह भी पढ़ें- IIT Kanpur Suicide: 25 दिन बाद आईआईटी में एक और आत्महत्या, इस बार महिला टेक्नीशियन ने दी जान
Pages:
[1]