cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

लोनी डंपिंग ग्राउंड विवाद: पुलिस-किसानों के बीच लाठीचार्ज और पथराव; 60 लोग घायल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/loni-hinsa-1771157117570_m.webp

आक्रोशित किसानों ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस ने लाठी भांजकर किसानों को तितर-बितर करने का प्रयास किया। वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, लोनी। हिंदू मीरपुर गांव में रविवार दोपहर डंपिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे किसानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। आक्रोशित किसानों ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस ने लाठी भांजकर किसानों को तितर-बितर करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ किसानों और महिलाओं के घायल होने की भी सूचना है।

रविवार को किसान डंपिंग ग्राउंड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ किसानों की बहस शुरू हो गई। किसानों ने पुलिस पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया और पथराव भी किया।

इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ना शुरू कर दिया। गांव के लोगों का दावा है कि लाठी चलाने से 50 से 60 किसान और महिलाएं घायल हुई हैं। एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई है।

वहीं, एक ग्रामीण का कूल्हा टूटने का आरोप किसानों ने लगाया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आने की भी सूचना है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के भोजपुर मालखाने से हेड मोहर्रिर ने 80 हजार निकाले, तत्कालीन एसएचओ पर उठे सवाल
Pages: [1]
View full version: लोनी डंपिंग ग्राउंड विवाद: पुलिस-किसानों के बीच लाठीचार्ज और पथराव; 60 लोग घायल