deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर भयानक हादसा, ट्रक पलटने के बाद आपस में टकराईं 6 गाड़ियां; आर्मी की बसें भी चपेट में आई

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/accident-(6)-1771154192711_m.webp

गांव गिलांवाली के पास अचानक से पत्थर से भरा ट्रक पलटा (फोटो: जागरण)



संवाद सहयोगी, बटाला। पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाइवे पर नौशहरा मज्झा सिंह के पास गांव गिलांवाली में रविवार सुबह पत्थर से भरा एक ट्रक अचानक से पलट गया। इसके बाद पीछे से आ रही छह गाड़िया भी आपस में टकरा गई। टकराने वाली गाड़ी में दो आर्मी की गाड़िया भी शामिल थी।

बताया जा रहा है कि आर्मी के जवान परिवारों सहित श्री हरिमंदिर साहिब जी को जा रहे थे। उधर घटना के बाद कई घंटों तक ट्रैफिक बाधित रहा। हालांकि बाद में पुलिस मुलाजिमों के पहुंचने पर गाड़ियों को हटाने के बाद ट्रैफिक को बहाल कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक पत्थर से भरा एक ट्रक जा रहा था। जैसे ही वह उक्त जगह पर पहुंचा तो अचानक से ट्रक पलट गया। ट्रकके पलटने के बाद एक के बाद एक छह गाड़िया भी आपस मे टकरा गई। जिसमें आर्मी की दो बसें भी शामिल है। परिवारों सहित बैठे जवान सचखंड श्रीहरमंदिर साहिब नतमस्तक होने के लिए जा रहे थे।

गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ है, लेकिन हादसे में आर्मी के तीन लोगों को मामूली चोटें पहुंची है, जिन्हें आर्मी की एम्बुलेंस फस्ट एड देकर साथ लेकर चली गई, लेकिन इस हादसे के चलते कई घंटों तक सड़क पर ट्रैफिक जाम लगा रहा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्रेन की मदद से रोड को खाली करवाया गया और बाधित हुई ट्रैफिक को बहाल किया गया।
Pages: [1]
View full version: पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर भयानक हादसा, ट्रक पलटने के बाद आपस में टकराईं 6 गाड़ियां; आर्मी की बसें भी चपेट में आई