Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

Mahashivratri 2026 Daan: इस महाशिवरात्रि अन्न और धन के साथ करें इन चीजों का दान, महादेव खोल देंगे भाग्य के बंद दरवाजे

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Mahashivratri-2026-Daan-(2)-1771143740242_m.webp

Mahashivratri 2026 Daan: इस महाशिवरात्रि भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 15 फरवरी यानी आज महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।

इस शुभ अवसर पर साधक भक्ति भाव से अपने घरों पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा कर रहे हैं। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति (Shivratri Remedies for Financial Growth) होती है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/Bhagwan-Shiv-1771143841488.jpg

महाशिवरात्रि पर दान करने का भी विधान है। मत है कि फाल्गुन महा की महाशिवरात्रि पर दान करने से कुंडली में शुभ ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है और अशुभ ग्रहों की बुरी दृष्टि से मुक्ति मिलती है। इसके लिए साधक महाशिवरात्रि के दिन पूजा के बाद आर्थिक स्थिति अनुसार दान करते हैं। अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन भक्ति भाव से महादेव की पूजा करें। साथ ही पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान (Auspicious Donations for Lord Shiva) करें।
राशि अनुसार दान (Mahashivratri 2026 Daan Significance)

[*]मेष राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन पूजा के बाद गुड़, शहद, सेब, अनार और मसूर दाल का दान करें।
[*]वृषभ राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन पूजा के बाद मंदिर में पोहा, दही और चीनी और चावल का दान करें।
[*]मिथुन राशि के जातक कारोबार में तरक्की पाने के लिए पूजा के बाद साबुत मूंग, हरे फल और हरी सब्जियों का दान करें।
[*]कर्क राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन पूजा के बाद चावल, आटा, चीनी और आलू आदि चीजों का दान करें।
[*]सिंह राशि के जातक करियर में सफलता पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन लाल रंग के कपड़े और धन का दान करें।
[*]कन्या राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन पूजा के बाद गन्ने का रस जरूरतमंदों के मध्य वितरण करें।
[*]तुला राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन चावल और आटा का दान करें।
[*]वृश्चिक राशि के जातक करियर में तरक्की और उन्नति के लिए महाशिवरात्रि पर मोतीचूर के लड्डू का दान करें।
[*]धनु राशि के जातक आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन बेसन के लड्डू का दान करें।
[*]मकर राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन पूजा के बाद चमड़े के चप्पल और जूते का दान जरूरतमंदों के मध्य दान करें।
[*]कुंभ राशि के जातक अशुभ ग्रहों के प्रभाव से मुक्त होने के लिए महाशिवरात्रि के दिन काले तिल और साबुत उड़द का दान करें।
[*]मीन राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने के बाद पका केला, पपीता, चने की दाल और बेसन का दान करें।


यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार इन चीजों से करें महादेव का अभिषेक, दूर होंगी जीवन की सभी परेशानियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Pages: [1]
View full version: Mahashivratri 2026 Daan: इस महाशिवरात्रि अन्न और धन के साथ करें इन चीजों का दान, महादेव खोल देंगे भाग्य के बंद दरवाजे