भारत-पाकिस्तान मैच पर प्रयागराज में करोड़ों रुपये का सट्टा लगा, सटोरियों को बुकी दे रहे कई तरह का आफर
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Stake-on-India-Pakistan-Match-in-Prayagraj-1771146562841_m.webpविश्व कम टी-20 में भारत-पाक के महा मुकाबला को लेकर प्रयागराज में सट्टेबाजी भी लग रही है।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। टी-20 विश्वकप में रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। दूसरी ओर इस महा मुकाबला को लेकर करोड़ों रुपये का सट्टा भी लग गया है। सट्टेबाजी आनलाइन और आफलाइन की जा रही है। सटोरियों को बड़ा दांव लगाने के लिए बुकी कई तरह के आफर दे रहे हैं।
सट्टेबाजों को लेकर पुलिस सक्रिय
सट्टेबाजों की नजर में भारतीय टीम को फेवरेट बताया गया है और इसी के अनुसार दांव लगाया जा रहा है। सटोरियों को बिना डर के खेलने के लिए किराए पर कमरे लिए गए हैं। कुछ होटलों में भी बुकिंग की गई है। इसका पता चलने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई है और सट्टेबाजों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया है।
पुराने और कुख्यात सटोरिए सक्रिय
सूत्रों का कहना है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होते ही पुराने और कुख्यात सटोरिए तेजी से सक्रिय हुए। अलग-अलग स्थान पर उन्होंने सट्टेबाजी शुरू की। आज यानी रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला होगा, जिसके लिए करोड़ों रुपये का दांव लगाया जा चुका है। सटोरियों को लुभाने और बड़ा दांव लगाने के लिए बुकियों की ओर से काकटेल पार्टी जैसे कई तरह का आफर भी दिया जा रहा है।
सतोरियों के लिए ये हैं सुरक्षित स्थान
अतरसुइया, कीडगंज, धूमनगंज, दारागंज, शिवकुटी, कैंट सहित कई थाना क्षेत्रों में सटोरियों ने सुरक्षित स्थान खोज लिया है। वहां रविवार सुबह से ही सट्टेबाजी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। शनिवार को राजापुर कछार में पुलिस ने छापेमारी भी की, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सटोरियों, जुआरियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
मुकदमे के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी
बीते साल तत्कालीन एडीसीपी अभिजीत कुमार ने जुआरियों, सटोरियों के ठिकानों पर छापेमारी कराई थी। उस दौरान तीन थानों मुकदमा लिखा गया था। इसमें कुंवरजी निषाद, गप्पी निषाद, राजा, छाेटू के खिलाफ मुकदमा हुआ, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। पंकज भड़रा के खिलाफ गैंगस्टर है। वह अपने साथी शेरू, विपिन, टंकी सहित कई अन्य के साथ मिलकर सट्टेबाजी करता है। पुलिस इन सभी को दबोचने के लिए जाल बिछा दिया है।
यह भी पढ़ें- होली पर 4 स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की राह करेंगी आसान, अभी प्रयास करेंगे तो मिल जाएगी कन्फर्म सीट; शेड्यूल जारी
यह भी पढ़ें- होली पर 4 स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की राह करेंगी आसान, अभी प्रयास करेंगे तो मिल जाएगी कन्फर्म सीट; शेड्यूल जारी
Pages:
[1]