फर्रुखाबाद वेडिंग ड्रामा: शादी के फेरों के बीच आगरा पुलिस की रेड, दो युवक पकड़े गए
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Police-1771146531502_m.webpजागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में शादी समारोह के दौरान हंगामा मच गया। आगरा पुलिस ने दलबल के साथ रेड कर दी। उस वक्त वकील की बेटी की शादी हो रही थी। हंगामा होने पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
कादरीगेट क्षेत्र के मसेनी-लकूला मार्ग स्थित द सेलिब्रेशन गेस्टहाऊस में मुहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी एक अधिवक्ता के पुत्री का विवाह समारोह आयोजित था। रात करीब 2:30 बजे आगरा के थाना हरीपर्वत से आई पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में वहां छापा मारा। इस दौरान वैवाहिक समारोह में मौजूद लोग पुलिस टीम से भिड़ गए और उनके साथ हाथापाई कर दी।
आगरा पुलिस की सूचना पर कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल कुमार चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने दबाव बनाकर दो युवकों को हिरासत में लिया है। दुष्कर्म का आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लगा।
हालांकि थानाध्यक्ष कपिल कुमार चौधरी ने बताया कि हरीपर्वत पुलिस ने उनके यहां पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी। घटना के बाद वहां की पुलिस चली गई है। हिरासत में किसी को नहीं लिया गया है।
Pages:
[1]