deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

होली पर 4 स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की राह करेंगी आसान, अभी प्रयास करेंगे तो मिल जाएगी कन्फर्म सीट; शेड्यूल जारी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Special-Trains-for-Holi-to-Run-Via-Prayagraj-1771145267512_m.webp

होली पर्व के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।



जागरण संवददाता, प्रयागराज। होली पर रेलवे ने आनंद विहार, झांसी, खुर्दा रोड और मालदा टाउन के बीच चार जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से दो ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन और दो सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेंगी। अभी दोनों ट्रेनों में सीटें खाली हैं, यात्रियों को इनमें कन्फर्म सीट मिल जाएगी।
27 मार्च से प्रत्येक शुक्रवार को झांसी से ट्रेन

गाड़ी संख्या 01929 का संचालन 27 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को झांसी से सुबह 4.55 बजे होगा। यह ट्रेन शाम 5.30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी और अगले दिन शाम 7.30 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01930 एक मार्च से 29 मार्च तक हर रविवार को खुर्दा रोड से रात 12.35 बजे चलकर रात 11.15 बजे सूबेदारगंज और अगले दिन सुबह झांसी पहुंचेगी।
16 मार्च से हर सोमवार को मालदा टाउन से चलेगी ट्रेन

मालदा टाउन से गाड़ी संख्या 03435 दो मार्च से 16 मार्च के बीच हर सोमवार को सुबह 9.30 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन रात 1.50 बजे प्रयागराज जंक्शन और दोपहर में आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03436 तीन मार्च से 17 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार से दोपहर 3.35 बजे चलकर रात 3.00 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
दिल्ली-बिहार के शेखपुरा को इन तिथियों में ट्रेन

दिल्ली से बिहार के शेखपुरा के बीच गाड़ी संख्या 04070 का संचालन 20, 24, 27 फरवरी और तीन व छह मार्च को होगा। यह ट्रेन आनंद विहार से रात 12.20 बजे चलकर सुबह 10.00 बजे प्रयागराज और रात 8.30 बजे शेखपुरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04069 इन्हीं तारीखों पर रात 10.30 बजे शेखपुरा से चलकर सुबह 9.00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
आनंद विहार से 27 फरवरी व तीन मार्च को ट्रेन

गाड़ी संख्या 04066 आनंद विहार से 27 फरवरी और तीन मार्च को रात 12.30 बजे चलेगी। यह सुबह 10.20 बजे सूबेदारगंज और अगले दिन दोपहर 12.30 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04065 का संचालन 28 फरवरी और चार मार्च को खुर्दा रोड से दोपहर 3.30 बजे होगा, जो अगले दिन शाम 5.55 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के उद्घोष से संगम में पुण्य की डुबकी, महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ ही 43 दिन के माघ मेला का आज समापन

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाई कोर्ट में अधिवक्ता के खिलाफ अवमानना केस, कोर्ट के प्रति असम्मानजनक भाषा इस्तेमाल करने पर कार्रवाई
Pages: [1]
View full version: होली पर 4 स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की राह करेंगी आसान, अभी प्रयास करेंगे तो मिल जाएगी कन्फर्म सीट; शेड्यूल जारी