हाथरस में सड़क हादसा: वाहन की टक्कर से कार सवार बच्चे और किशोर की मौत, पांच घायल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/accident-demo-pic-1771143006312_m.webpसांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, हाथरस। सड़क हादसे में एक बच्चे और एक किशोर सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर संटीकरा के पास किसी वाहन ने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
वाहन की टक्कर से कार सवार बच्चे और किशोर की मौत, पांच घायल
14 वर्षीय आदित्य गोयल और नौ वर्षीय अंकित पुत्र आकाश, जो बलकेश्वर आगरा के निवासी थे। कार सवार सभी लोग अलीगढ़ से एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। विशाल गोयल अपने परिवार के साथ कार में सवार थे। घायलों में विशाल पुत्र नरेश, चारू पत्नी विशाल और शाहिद सहित पांच लोग शामिल हैं।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदित्य और अंकित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्य बिना पोस्टमार्टम कराए ही रात में शवों को अपने साथ ले गए। घायलों को भी रात में ही अन्य लोग आगरा ले गए।
Pages:
[1]