हेलीकॉप्टर में आई दुल्हन, देखने के लिए उमड़ी भीड़; दूल्हा बोला- दादा की इच्छा हुई पूरी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Jagran-News-(477)-1771142821776_m.webpगाजियाबाद में एक युवक हेलीकॉप्टर में दुल्हन को लाया। जागरण
संवाद सहयोगी, मुरादनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में मुरादनगर के जलालपुर गांव का रहने वाला युवक शनिवार को हेलीकॉप्टर में अपनी दुल्हन की विदाई कराकर लाया। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जलालपुर गांव के रहने वाले किसान ओमकार सिंह का पुत्र तुषार खेती के अलावा प्रॉपर्टी का काम करता है। शुक्रवार को तुषार का विवाह मेरठ के रसूलपूर क्षेत्र की युवती के साथ हुआ था।
शनिवार दोपहर को तुषार हेलीकॉप्टर में अपनी दुल्हन को लेकर जलालपुर गांव पहुंचा। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए गांव और आसपास के लोग जमा हो गए।
तुषार ने बताया कि उनके स्वर्गीय दादा की इच्छा थी कि उनके पोते की दुल्हल हेलीकॉप्टर से आए। उन्होनें अपने दादा की इच्छा पूरी की है। हेलीकॉप्टर के लिए युवक के खेत में ही हेलीपेड बनाया गया।
Pages:
[1]