Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के लिए शिमला में बढ़ाई सुरक्षा, अतिरिक्त जवानों की तैनाती के साथ कंट्रोल रूम से निगरानी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Shimla-Police-1771140516273_m.webp

शिमला में ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाते डीएसपी चंद्रशेखर कायथ। जागरण



जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शिमला में सोमवार से शुरू होने जा रहा है। बजट सत्र को लेकर शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। शहर में अतिरिक्त जवानों की तैनाती गई है। कुल 500 जवान विधानसभा के साथ शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे हैं।

वहीं शहर में ट्रैफिक की बहाली के लिए 151 जवान तैनात किए गए है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, वहीं शहर के प्रवेश द्वारों पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है।
कंट्रोल रूम से निगरानी

शिमला पुलिस द्वारा विधानसभा क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा रात्रि गश्त को भी बढ़ाया गया है और देर रात तक पुलिस टीमें शहर में सक्रिय हैं।
एसपी पहुंच रहे थानों और चौकियों में

एसपी शिमला स्वयं विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आम लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि रहे।
पार्किंग स्थल चिह्नित

विधानसभा के आसपास पार्किंग स्थलों को भी चिह्नित किया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और अनावश्यक भीड़भाड़ न हो। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। बजट सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिमला पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: RDG बंद होने से प्रदेश की राजनीति में हलचल, वित्तीय संकट के बीच ये 5 मुद्दे गरमाएंगे


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रेस प्रतिनिधियों के लिए विधानसभा चौक से गेट नंबर-2 से करीब 30 मीटर दूरी तक पार्किंग की व्यवस्था रहेगी, जबकि सचिवालय कर्मचारियों को गेट नंबर-2 से महालेखाकार कार्यालय के बीच चिह्नित स्थानों पर पार्किंग मिलेगी।

यह भी पढ़ें: HRTC के घाटे वाले 390 बस रूट लेने के लिए आ गए हजारों आवेदन, हिमाचल सरकार दे रही सब्सिडी; कांगड़ा से सबसे ज्यादा
Pages: [1]
View full version: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के लिए शिमला में बढ़ाई सुरक्षा, अतिरिक्त जवानों की तैनाती के साथ कंट्रोल रूम से निगरानी