CUET PG 2026 Exam Date: सीयूईटी पीजी एग्जाम टाइम टेबल जारी, सभी 157 सब्जेक्ट की एग्जाम डेट यहां करें चेक
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/CUET-PG-2026-Exam-Date-1771135975187_m.webpCUET PG exam timetable
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन (CUET PG) के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर से 25 जनवरी 2026 तक पूर्ण की गई थी। इसके बाद 28 से 30 जनवरी तक छात्रों को फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया गया है। अब इस एग्जाम में भाग लेने वाले छात्रों के लिए सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल (CUET PG Exam Dates Subject Wise) जारी कर दिया गया है। कुल 157 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन 6 से लेकर 27 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा।
सब्जेक्ट वाइज चेक करें एग्जाम डेट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक सीयूईटी पीजी 2026 एग्जाम का आयोजन कुल 157 विषयों के लिए करवाया जायेगा। परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को करवाया जायेगा। परीक्षा प्रतिदिन दो या तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। विषयवार टाइम टेबल नीचे इमेज से चेक कर सकते हैं।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/cuet-pg-1771136082299.jpg
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/cuet-pg-1-1771136093812.jpg
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/cuet-pg-2-1771136102610.jpg
CUET PG 2026 Exam Date PDF Link
4.11 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में लेंगे भाग
सीयूईटी पीजी 2026 एग्जाम के लिए कुल 4,11,366 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इन सभी उम्मीदवारों की परीक्षा कुल 44 पालियों में संपन्न करवाया जायेगा। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) माध्यम में आयोजित होगा।
एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पूर्व होगी जारी
सभी आवेदनकर्ताओं के लिए एनटीए की ओर से एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी कर दी जाएगी। इससे आवेदनकर्ता अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर पाएंगे।
एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। सभी उम्मीदवार हॉल टिकट जारी होने के बाद ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकेंगे, डाक आदि के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे।
एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सहित अन्य डिटेल के लिए छात्रों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा किसी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए स्टूडेंट्स हेल्प लाइन नंबर 011- 40759000 या ईमेल helpdeskcuetpg@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इंडियन पोस्ट, रेलवे, बैंक, RSSB, UPSC समेत अन्य विभागों में 70 हजार+ पदों पर हो रही भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
Pages:
[1]