deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

1 मार्च 2026 से बंद हो जाएगा रेलवे का यह App, बुक नहीं कर पाएंगे टिकट; अब यहां से होगी बुकिंग

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Railticket-UTS-1771123388377_m.webp

1 मार्च 2026 से बंद हो जाएगा रेलवे का यह App, बुक नहीं कर पाएंगे टिकट; अब यहां से होगी बुकिंग



नई दिल्ली। रेल मंत्रालय UTS टिकट बुकिंग ऐप पर सर्विस बंद करने वाला है। 27 दिसंबर 2014 को लॉन्च हुआ UTS मोबाइल ऐप यात्रियों को सीजन टिकट और प्लेटफार्म टिकट सहित अनरिजर्व्ड टिकट बुक करने की सुविधा देता है। अब यह सुविधा किसी और एप पर भी मिल रही है।

ऐसे में UTS एप को चालू रखने का इस्तेमाल कहीं न कहीं घाटे का सौदा है। अगर अभी तक आप जनरल का टिकट औरप्लेटफार्म टिकट के लिए इस एप का इस्तेमाल करते थे तो 1 मार्च से यह बंद हो जाएगा।
RailOne से भी बुक कर सकते हैं जनरल और प्लेटफॉर्म का टिकट

मौजूदा IRCTC या UTS क्रेडेंशियल का इस्तेमाल RailOne ऐप में साइन इन करने के लिए किया जा सकता है। साउथर्न रेलवे ने कहा कि बुकिंग, ट्रैकिंग, खाने की सर्विस और शिकायत का समाधान एक ही जगह पर लाकर, RailOne मेहनत को काफी कम करता है, समय बचाता है और यात्रियों के पूरे अनुभव को बेहतर बनाता है।

UTS ऐप बंद होने के शुरुआती दौर में, सीजन टिकट बुकिंग और रिन्यूअल, और नए यूजर रजिस्ट्रेशन को बंद कर दिया गया था, इसके बाद प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग और R-वॉलेट टॉप-अप को बंद कर दिया गया, हालांकि एप App स्टोर में अभी भी उपलब्ध है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, डिजिटल सर्विस को ज्यादा आसान और एक जैसा बनाने के मकसद से \“वन ऐप, ऑल सर्विसेज\“ का कॉन्सेप्ट लागू किया जा रहा है। RailOne ऐप पर रिजर्व टिकट बुकिंग, अनरिजर्व टिकट, प्लेटफार्म टिकट, ट्रेन की जानकारी, लाइव स्टेटस, शिकायत रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ दूसरी पैसेंजर सुविधाएं एक ही जगह पर मिलेंगी।
RailOne App डाउनलोड करने की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे 1 मार्च से पहले \“RailOne\“ App डाउनलोड कर लें और इसके बारे में जानकारी ले लें। कहा गया है कि बदलाव के समय में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए रेलवे की तरफ से गाइडलाइंस और हेल्पडेस्क की सुविधा दी जाएगी।


कुल मिलाकर, रेलवे की डिजिटल सेवाओं में बड़ा बदलाव आएगा और UTS ऐप का चैप्टर खत्म हो जाएगा। अब सबका ध्यान इस बात पर है कि \“RailOne\“ सुपर ऐप कितना असरदार साबित होता है और यात्रियों के लिए कितना सुविधाजनक होता है।
Pages: [1]
View full version: 1 मार्च 2026 से बंद हो जाएगा रेलवे का यह App, बुक नहीं कर पाएंगे टिकट; अब यहां से होगी बुकिंग