बरसाना लड्डू होली: 24 फरवरी को सीएम योगी के आने की संभावना, अलर्ट हुआ जिला प्रशासन
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/mathura-administration-1771132032883_m.webpसीएम के आने के लिए तैयारियां देखते अधिकारी।
संवाद सूत्र, जागरण, बरसाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 फरवरी को लड्डू होली देखने बरसाना आ सकते हैं। इसको लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन तो तैयारी में जुटा ही है, शनिवार को मंडलायुक्त और डीआईजी ने यहां आकर पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा। सभी अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय से काम पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त-डीआइजी ने बरसाना का किया दौरा
लड्डू होली 24 और लठामार होली 25 फरवरी को है। इस बार भी लड्डू होली पर सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की संभावना है। शनिवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह, डीआईजी शैलेष पांडे डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार के साथ बरसाना पहुंचे। संपूर्ण मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विश्वविख्याल बरसाना की लड्डू व लठामार होली की चल रही तैयारियां
गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बताया, शुक्रवार को ही सीएम योगी को बरसाना होली देखने का निमंत्रण दिया है। इसके बाद सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि वह जरूर बरसाना की होली देखने आएगे। 24 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ बरसाना होली देखने आ सकते हैं।
आई कार्ड से होगा हुरियारों का प्रवेश, पुख्ता होंगे सुरक्षा प्रबंध
बरसाना। लठामार होली की तैयारी को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ज्यादा मुस्तैद नजर आ रहा है। इसके चलते गोवर्धन व नंदगांव से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को हमारो प्यारो बरसाना गेट से ही टुकड़ियों में प्रवेश कराया जाएगा। इस दौरान पार्किंग स्थलों में ही जूते घर बनवाए जाएंगे। वहीं हुरियारों के लिए सुदामा चौक के लाड़ो द्वार से नई सीढ़ियों से मंदिर में प्रवेश तथा रंगीली गली से उन्हें नीचे उतारा जाएगा।
Pages:
[1]