cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

गाजियाबाद में युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, दोस्त पर ब्लैकमेलिंग और 25 लाख ठगने का आरोप

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Jagran-News-(472)-1771131372894_m.webp

गाजियाबाद में एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में वेव सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे गंभीर अवस्था में कविनगर स्थित सर्वोदय अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती से एक युवक राहुल जैन ने दोस्ती कर शादी का झांसा दिया। उससे करीब 25 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।

परिजनों के मुताबिक, युवती के कोई फोटो या वीडियो आरोपी के पास थे, जिसके आधार पर वह ब्लैकमेल कर रहा था। शनिवार रात भी युवती की आरोपी से बात हुई थी।। बातचीत के बाद युवती तनाव में थी। इसके बाद ही युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन वेव सिटी थाने में शिकायत देने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड: मोबाइल लत छुड़ाने का दावा झूठा, पिता के मोबाइल से कोरियन कल्चर के संपर्क में रहीं बेटियां
Pages: [1]
View full version: गाजियाबाद में युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, दोस्त पर ब्लैकमेलिंग और 25 लाख ठगने का आरोप