Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

Bihar Police Constable PET Admit Card: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा इस डेट में

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Bihar-Police-Constable-PET-Admit-Card-1771127709062_m.webp

bihar police constable driver admit card



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। हॉल टिकट ऑनलाइन माध्यम से CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी किये गए हैं। फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालिफाइड अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।
फिजिकल टेस्ट इस डेट से होंगे स्टार्ट

सीएसबीसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की शुरुआत निर्धारित केंद्र पर 15 मार्च 2026 से होगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

[*]बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
[*]होम पेज पर Download e-Admit-Card of Physical Efficiency Test (PET) for the Post of Driver Constable in Bihar Police पर क्लिक करें।
[*]इसके बाद नए पेज पर Download Advt 02/2025 PET Admit Card पर क्लिक करें।
[*]रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर या मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ, कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करना होगा।
[*]इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।


Bihar Police Constable PET Admit Card Download Link

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/Bihar-Police-Constable-PET-Admit-Card-2026-1771127817649.jpg

अगर कोई अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पायेगा वे 9 एवं 10 मार्च 2026 को केंद्रीय चयन पर्षद के बैक हार्डिंग रोल (सचिवालय हाल्ट के निकट) पटना 800001 स्थित कार्यालय पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक डुप्लीकेट प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रखें कि किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जायेगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा

पीईटी में उम्मीदवारों को रनिंग, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक प्रक्रिया में भाग लेना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को 1 किमी की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी।

यह भी पढ़ें- Agniveer Vayu Vacancy 2026: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर पदों पर हो रही भर्ती, 10th पास कर सकते हैं अप्लाई
Pages: [1]
View full version: Bihar Police Constable PET Admit Card: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा इस डेट में