cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

गाजियाबाद के MMG अस्पताल में तीन मरीजों की मौत, ओपीडी में वायरल संक्रमण के मामले बढ़े

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Jagran-News-(446)-1771127370031_m.webp

गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में मरीजों की लगी लंबी लाइन। जागरण



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को अमन कॉलोनी के रहने वाले 45 वर्षीय आकिल को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जांच के बाद उक्त को मृत घोषित कर दिया गया।

इसके अलावा 25 वर्षीय वासु को नये बस अड़डे से और अज्ञात युवक को रेलवे स्टेशन के टिकट घर से गंभीर हालत में लाकर भर्ती कराया गया। दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मौत कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

इसके अलावा ट्रेन की चपेट में आने पर घायल धर्मेन्द्र समेत छह गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ओपीडी में खांसी, बुखार, जोड़ों में दर्द, निमोनिया और वायरल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या अधिक रही है। तीनों अस्पतालों की ओपीडी में 3421 मरीज पहुंचे।

जिला एमएमजी अस्पताल, संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल और डूंडाहेड़ा अस्पताल की ओपीडी में कुल 570 बीमार बच्चे पहुंचे। बुखार के 344 मरीजों में 55 बच्चे शामिल रहे।

फिजिशियन डॉ. संतराम वर्मा ने बताया सांस लेने में परेशानी, बुखार, खांसी और सीने में दर्द की शिकायत पर अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। उनकी सलाह है कि मौसम में बदलाव के चलते सावधानी बरतने की जरूरत है। गरम पानी पीयें और घर पर योगा जरूर करें।
24 घंटे में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे 418 लोग

शुनिवार को जानवरों के काटने पर दोनों अस्पतालों में 418 लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे। इनमें 55 बच्चे भी शामिल हैं।रिपोर्ट के अनुसार एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने सबसे अधिक जिला एमएमजी अस्पताल में 265 लोग पहुंचे। इनमें से 33 बच्चों समेत 102 लोगों ने एआरवी की पहली डोज लगवाई।

एआरवी लगवाने वालों में 43 पुरुष, 18 महिला और आठ वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैं। संजयनगर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में कुल 153 लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे। इनमें 22 बच्चों समेत 44 लोगों ने एआरवी की पहली डोज लगवाई।
Pages: [1]
View full version: गाजियाबाद के MMG अस्पताल में तीन मरीजों की मौत, ओपीडी में वायरल संक्रमण के मामले बढ़े