Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: सोनीपत से हरिद्वार रूट पर चलेंगी स्पेशल बसें, बढ़ाई जाएंगी संख्या

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Sonipat-Bus-1771124264114_m.webp

सोनीपत बस अड्डा में काउंटर पर खड़ी बसें। जागरण



जागरण संवाददाता, सोनीपत। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करने और कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों के लिए राहत भरी खबर है।

यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सोनीपत रोडवेज ने रविवार को हरिद्वार रूट पर विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है। डिपो में बसों की कोई कमी नहीं है और यात्रियों की संख्या बढ़ते ही तुरंत अतिरिक्त बसें सड़क पर उतार दी जाएंगी।

सोनीपत डिपो से हरिद्वार के लिए तीन बसों का संचालन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने योजना बनाई है कि रविवार को इन बसों की संख्या बढ़ाकर पांच से सात की जा सकती है।

रोडवेज का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसी भी श्रद्धालु को हरिद्वार जाने के लिए निजी वाहनों या भीड़भाड़ वाली बसों में धक्के न खाने पड़ें।
लोकल रूट बंद होने का मिलेगा फायदा

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार रविवार को अवकाश होने के कारण विभाग के कई लोकल रूट बंद रहते हैं। ऐसे में हरिद्वार रूट पर बसें बढ़ाने से अन्य लंबे रूटों की सेवाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सोनीपत डिपो के बेड़े में 150 से अधिक बसें हैं, जो पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक सेवा दे रही हैं। फिलहाल मेरठ रूट पर भी बसों की संख्या दोगुनी की गई है और सालासर के लिए भी सीधी बस सेवा सुचारू है।

यह भी पढ़ें- सोनीपत का नया बस अड्डा: अंडरग्राउंड पार्किंग से मिलेगी जाम से मुक्ति, बनेगा आधुनिक ट्रांजिट हब






रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार रूट पर नजर रखी जा रही है। यात्रियों की संख्या में इजाफा होते ही अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया गया है, ताकि सफर सुगम रहे।
-

सुरेन्द्र दुग्गल, एसएस, सोनीपत बस डिपो
Pages: [1]
View full version: शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: सोनीपत से हरिद्वार रूट पर चलेंगी स्पेशल बसें, बढ़ाई जाएंगी संख्या