deltin33 Publish time 3 hour(s) ago

हिमाचल के मंडी में शिवरात्रि की सुबह दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी; तीन युवकों की मौत और एक घायल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/mandi-accident-(6)-1771121769706_m.webp

शिवरात्रि की सुबह हादसा, तीन युवकों की मौत।



संवाद सहयोगी, थुनाग। शिवरात्रि महोत्सव की सुबह सराज में हुए भयानक हादसे में तीन नौजवानों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल है। हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ। चार दोस्त घर से जीप निकले थे और जीप बुनालीधार के समीप हादसे का शिकार हुई।

दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे ने अस्पतालों में अंतिम सांस ली। हादसा घर से 24 किलोमीटर दूर हुआ था। गाड़ी योगराज निवासी बगस्याड की है। हादसे में योगराज के बेटे हार्दिक का भी निधन हो गया है।

रविवार सुबह जीप एचपी65 5148 को लेकर सुबह चारों दोस्त घर में बिना किसी को बताए गाड़ी लेकर निकल गए। घर से कुछ दूरी पर लंबाथाच-कलहणी सड़क पर बूनालीधार के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा।

गिरी गाड़ी गिरने की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दो युवक गाड़ी के बाहर पड़े थे, दो अंदर तुरंत इन घायलों को उठाकर अस्पताल ले जाया गया जहां पर दो युवकों को चिकित्सक ने मृत घोषित किया जबकि तीसरे ने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। हादसा इतना भयानक था कि युवकों की पहचान नहीं हो पा रहीं है। बताया जा रहा है कि युवक आईटीआई में पढ़ाई कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जहां आरंभ पर दी है। थाना प्रभारी जंजैहली रामकृष्ण ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: हिमाचल के मंडी में शिवरात्रि की सुबह दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी; तीन युवकों की मौत और एक घायल