LHC0088 Publish time 3 hour(s) ago

बिहार में महाशिवरात्रि पर कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया ताजा Weather Update

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Bihar-Weather-Update-(2)-1771121567101_m.webp



जागरण संवाददाता, पटना। राज्य में वंसती बयार के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन में धूप खिलने के साथ सुबह-शाम ठंड बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

पछुआ के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा। तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। बिहार में हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं।

शनिवार को राज्य में 8.0 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

12 सौ मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। राज्य का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस से 16.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। राजधानी सहित 20 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी व आसपास इलाकों का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बने होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान



    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)


   पटना
   25.9
   14.2


   गयाजी
   27.2
   11.2


   भागलपुर
   26.5
   11.6


   मुजफ्फरपुर
   26.0
   14.5




सबसे ठंडी रात: गयाजी — 11.2°C
वर्तमान स्थिति: बिहार में ठंड बढ़ रही है। सुबह-शाम हल्का से मध्यम कोहरा संभव।
Pages: [1]
View full version: बिहार में महाशिवरात्रि पर कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया ताजा Weather Update