गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेले में यूपी के 400 डॉक्टर देंगे सेवा, कैंसर और मोतियाबिंद की होगी फ्री स्क्रीनिंग
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/ayodhya-news-(3)-1771102937209_m.webpमाल अवध में पत्रकारों को गुरु गोरखनाथ स्वस्थ मेला के बारे में जानकारी देते डॉ. भूपेंद्र सिंह, उपस्थित डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. पीयूष गुप्त, डॉ. मानसी तिवारी तथा शांतनु सिंह
संवाद सूत्र, जागरण अयोध्या। नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) अवध प्रांत की ओर से 22 फरवरी को गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला दर्शननगर स्थित अवध इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होगा। इसमें मुख्य रूप से एनएमओ की राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज इकाई और गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास सहयोग कर रहा है।
इसकी तैयारियों और मेले में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में तरंग रोड स्थित माल ऑफ अवध में पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी गई।
केजीएमयू के ट्रॉमा सर्जरी प्रभारी एवं एनएमओ अवध प्रांत के अध्यक्ष डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि सुबह नौ बजे मेला आरंभ होगा। इसके लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है। इसमें करीब दो हजार 500 रोगियों के उपचार की तैयारी की जा रही है, जिनकी जांच और उपचार के लिए 400 चिकित्सक विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से आ रहे हैं।
शिविर में निश्शुल्क जांचें, कैंसर, मोतियाबिंद, दांत की स्क्रीनिंग तथा ईसीजी की सुविधा के अलावा दवाओं का वितरण किया जाएगा। डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 से यह आयोजन होता आ रहा है। इसमें सबसे अधिक लाभ भारत-नेपाल के सीमावर्ती जिलों के रोगियों को मिला।
वहीं डॉ. पीयूष गुप्त, डॉ अनूप जायसवाल, डॉ. मानसी मिश्रा, डॉ. रजनीश सिंह ने अपने स्तर से प्रचार प्रसार तथा दवाओं की व्यवस्था की जानकारी दी। न्यास के सदस्य शांतनु सिंह ने बताया कि जांच, उपचार व दवा के साथ रोगियों के स्वल्पाहार और भोजन की व्यवस्था रहेगी।
यह भी पढ़ें- अयोध्या में दिल्ली दरवाजा में बनेगा पार्क, कच्चे नाले को बनाया जाएगा पक्का
Pages:
[1]