अब आउटर पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें! दिल्ली-अंबाला रूट पर बिछेंगी 2 नई पटरियां, 130 KM/H की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/download-1771105539492_m.webpप्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, पानीपत। ट्रेन से यात्रा के दौरान कई बार सिग्नल नहीं मिलने से ट्रेनें आउटर पर खड़ी रहती है। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। रेलवे ने ट्रेनों की रफ्तार देने के लिए अंबाला से दिल्ली तक दो नई रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दिल्ली के अधिकारियों ने नरेला और पानीपत पहुंचकर निरीक्षण किया। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने दिल्ली से अंबाला के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। वर्तमान में इस रूट पर दो लाइनें संचालित हैं, जिन पर मालगाड़ियां और यात्री ट्रेनें एक साथ चलने से कई बार ट्रेनों की गति प्रभावित होती है।
नई लाइनों के निर्माण से इस व्यस्त रेलखंड पर दबाव कम होगा और ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु ढंग से हो सकेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नई रेल लाइन पर ट्रेनों की गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक की जाएगी। इसके लिए ट्रैक की मजबूती, सिग्नलिंग सिस्टम के आधुनिकीकरण और ओवरहेड वायरिंग को उन्नत किया जाएगा।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/72892030-1771105200163.jpg
दिल्ली-अंबाला रेलखंड उत्तर भारत के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां प्रतिदिन यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां गुजरती हैं। ऐसे में अतिरिक्त लाइनें बिछने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ट्रेनों की लेटलतीफी में भी कमी आएगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है। पानीपत, करनाल और समालखा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार की तैयारी है।
ट्रेनों को मिलेगी गति, नई लाइन से गुजरेगी ट्रेन
दिल्ली से अंबाला रेलखंड पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जाएगी। नई लाइन पर ट्रेनों की गति 90 से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटा तक करने की योजना है। ट्रैक, सिग्नलिंग और ओवरहेड वायरिंग को आधुनिक बनाया जाएगा। इससे यात्री और मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक मिल सकेंगे। रेल ट्रैफिक का दबाव कम होगा और ट्रेनों की लेटलतीफी में कमी आएगी। परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें भी पकड़ेगी रफ्तार
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नई लाइनों के बनने से यात्रियों को तेज और समय पर ट्रेन सेवा मिलेगी। लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का सफर अधिक आरामदायक होगा। प्लेटफार्म पर भीड़ और प्रतीक्षा समय कम होगा। पानीपत, करनाल व अन्य स्टेशनों पर सुविधाएं बेहतर की जाएंगी। इससे ट्रेनें अब स्टेशन के आउटर पर भी खड़ी होगी।
दिल्ली से अंबाला तक नई रेलवे लाइन का विस्तार किया जा रहा है। तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जाएगी। इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और यात्रियों का सफर बेहतर होगा।
संदीप कल्याण, वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर रेलवे पानीपत
Pages:
[1]