deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

लखनऊ में DRI की बड़ी कार्रवाई: काठमांडू से दिल्ली ले जाई जा रही ₹10 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, एक गिरफ्तार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/punjab-Drug-arrest-1767681018381_m-1771096371426_m.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, लखनऊ। नेपाल से लखनऊ के रास्ते दिल्ली भेजी जा रही हेरोइन की बड़ी खेप को पकड़ा गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने बीबीडी के पास काठमांडू से दिल्ली जा रही एक बस में छापेमारी करके 10.40 करोड़ रुपये कीमत की 5209 ग्राम हेरोइन बरामद की है। टीम ने दिल्ली निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है।

राजस्व खुफिया निदेशालय को सूचना मिली थी कि काठमांडू से लखनऊ के रास्ते हेरोइन की खेप भेजी जा रही है। इसे दिल्ली और एनसीआर के युवाओं को बेचा जाना था। टीम ने बीबीडी के पास काठमांडू से दिल्ली जा रही बस की जांच की।

एक यात्री के सामान की गहन तलाशी की गई। उसके पास चार पैकेटों में रखा 5,209 ग्राम सफेद पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ। मौके पर फील्ड टेस्ट हुआ तो पदार्थ हेरोइन पाया गया। बरामद हेरोइन की कीमत 10.418 करोड़ बताई जा रही है।

डीआरआई की टीम ने बीबीडी के पास सादी वर्दी में बस को रुकवाया तो उसके स्टाफ ने इसका विरोध किया। बस को हाईवे किनारे लगवाकर यात्रियों के सामान की गहन तलाशी ली गई। बरामद हेरोइन को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रविधानों के तहत जब्त किया गया।
Pages: [1]
View full version: लखनऊ में DRI की बड़ी कार्रवाई: काठमांडू से दिल्ली ले जाई जा रही ₹10 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, एक गिरफ्तार