LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

रायपुर में तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो के विमान की रफ लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Indigo-F--1771104018162_m.webp

रायपुर में इंडिगो के विमान की रफ लैंडिंग। (फाइल)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। तकनीकी खराबी के कारण भोपाल से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट लैंडिंग के बाद अचानक रनवे पर उछल गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

इंडिगो की फ्लाइट शनिवार को दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर भोपाल से रवाना हुई थी। विमान ने रायपुर पहुंचने के बाद जैसे ही रनवे को टच किया, अचानक झटका लगा। पायलट ने फिर उड़ान भरी और 20 मिनट तक विमान को हवा में घुमाया और फिर से रफ लैंडिंग कराई।

जानकारी के अनुसार, लैंडिंग गियर में खराबी के कारण यह समस्या हुई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने खराबी के कारण विमान की अगली उड़ान रद कर दी। भोपाल जाने वाले यात्रियों को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के माध्यम से भेजा गया। रायपुर में इससे पहले भी सितंबर 2024 और जनवरी 2020 में रफ लैंडिंग की घटनाएं हुई थीं।
Pages: [1]
View full version: रायपुर में तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो के विमान की रफ लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी